ज़ी टीवी पर हर शुक्रवार और शनिवार को रात 10 बजे प्रसारित होने वाले सा रे गा मा पा चैलेंज 2007 से प्रतिभागियों के बाहर होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस शुक्रवार को बी एक प्रतिभागी की बिदाई हो जाएगी, देखना यह है कि यह प्रतिभागी भारतीय है या पाकिस्तानी। सा रे गा मा पा के सेट से मिली अपुष्ट खबरों में किसी ने एक भारतीय प्रतिभागी के बाहर होने की बात कही तो किसी ने एक भारतीय महिला प्रतिभागी की बिदाई की सुरसुरी छोड़ी। ज़ी टीवी ने पिछली बार की ही तरह इस बार भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है। पिछली बपार मौली दवे के बाहर होने की खबर की अंतिम दम तक पुष्टि नहीं हो पाई थी।
शुक्रवार के एपिसोड की थीम ब्लैक ऐंड व्हाईट की थी, और इसकी शुरुआत एक लोकप्रिय गीत भोली सूरत दिल के खोटे, नाम बड़े और दर्शन छोटे से हुई। अनिक ने यह गीत ओ पी नैयर को समर्पित किया। जबकि अमानत और पूनम ने पति- पत्नी बनकर मेरे पिया गए रंगून गीत पेश किया। इस बार एक और प्रति भागी बाहर हो गया है और अब मुकाबला पाँच प्रति भागियों में ही बचा है। पिछले एपिसोड में राजा ने हिमेश के साथ किए गए अपने व्यवहार को लेकर माफी भी मांगी।