बीकानेर। जैसे जैसे त्यौहार आने का सिलसिला शुरू हो रहा है वैसे वैसे आम नागरिकों ने अपने अपने मानस बना लिये हैं जिनमें किसी ने दुपहिया वाहन, कार आदि खरीदने की ठान ली है उसी को मध्यनजर रखते हुए दुकानदारों ने अपने शोरूम व दुकानों में मनपसंद वाहनों की बुकिंग के लिए अभी से कमर कस ली है साथ ही वाहनों का कलर व नम्बरों के लिए लोगों ने ज्योतिषी के घर भी दस्तक देकर रंग व नम्बरों का मन मुताबिक लेने का मानस बना लिया है इसके लिए अग्रिम राशि भी जमा करवा दी है। वहीं श्राद्ध पक्ष के दौरान बाजार में रौनक कम नजर आ रही है जैसे ही श्राद्ध पक्ष खत्म होगा वैसे ही त्यौहारों का सिलसिला शुरू होते ही ग्राहक अपनी पसंदीदा बाइक व कार खरीदने के लिए तत्पर नजर आ रहे हैं। जबकि फिलहाल दुकानों व शोरूमों में बिक्री का ग्राफ कम नजर आ रहा है जिसको लेकर शोरूम संचालक हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। साथ ही दुकानदारों द्वारा नवरात्रा व दीपावली के त्यौहारों पर योजना के साथ वाहन, कार आदि में आकर्षक उपहार देने की ठान ली है जिससे ग्राहक खुश होकर अपने मन मुताबिक आइटम खरीदने में मशगूल रहे जबिक इनामी योजना केवलमात्र मकडजाल के अलावा कुछ नहीं है इसके लिए कंपनियों द्वारा नई नई स्कीमें लांच की जा रही है ताकि ग्राहक उन स्कीमों का लाभ ले ओर कंपनी को आम के आम व गुठलियों के दाम वाली कहावत चरितार्थ हो। श्राद्ध पक्ष में क्रय के दौरान आई कमी से जहां परिवहन कार्यालय आदि में भी मंथर गति से गाडयों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है जहां पंजीयन कार्यालया में 40 से 50 तक वाहनोंका पंजीयन होता था वो इस समय घटकर 14 से 15 तक ही सीमित रह गया है क्योंकि एक वाहन का पंजीयन करवाने में दो हजार रूपये लगते है इससे पंजीयन कार्यालय में राजस्व में लाखों रूपये पंजीयन के तौर पर आते थे उनमें भी कमी आई है। वहीं त्यौहार शुरू होते ही अचानक वृद्धि को नजर रखते हुए दुकानदारों व शोरूम मालिकों ने आकर्षक इनामी योजना तैयार कर ली है।