राकृवि का नाम अब स्वामी केशवानन्द विवि
13 Sep
2009
बीकानेर (नसं)। राजस्थान कृषि विवि का नाम परिवर्तित होकर अब स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रताप नारायण ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देश एवं राजपत्र में अधिसूचना के बाद अब विश्वविद्यालय का नया नाम केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय के नाम से पहचाना जायेगा। कुल सचिव रामदेव गोयल ने एक परिपत्र जारी कर केन्द्र, राज्य सरकार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् एवं विश्वविद्यालय के सभी विभागों एवं संस्थाओं को इस परिवर्तित नाम का उपयोग करने को कहा है।
|