विज्ञान दिवस मनाया
13 Sep
2009
बीकानेर। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा उद्घोषित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतिम दिन विक्टोरियस सीनियर सैकंडरी स्कूल, बीकानेर में अणुव्रत समिति द्वारा जीवन विज्ञान दिवस के रूप में समारोह का समापन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष अणुव्रत समिति के डॉ.गोपाल आचार्य विचार प्रकट करते हुए कहा कि जीवन विज्ञान जीने की कला है साथ ही उन्होंने कहा कि मनुष्य व्यक्ति भी है और सामाजिक भी। शिक्षा में विज्ञान तथा अध्यात्म का समन्वय आवश्यक है। सत्यनारायण आचार्य ने कहा कि अणुव्रत प्रेक्षाध्यान व जीवन विज्ञान, नैतिक जागरण, स्वनियंत्रण, मृदुता व शुद्धि का व्यतीत में विकास करते हैं।
|