बीकानेर मे भाजपा पार्षदों ने किया आयुक्त का घेराव
13 Oct
2006
बीकानेर मे सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर आज भाजपा पार्षदों ने अपने नेता भानु व्यास के नेतृत्व में नगर परिषद के आयुक्त दिनेश चंद्र गुप्ता का घेराव किया।
बीकानेर मे सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर आज भाजपा पार्षदों ने अपने नेता भानु व्यास के नेतृत्व में नगर परिषद के आयुक्त दिनेश चंद्र गुप्ता का घेराव किया। भाजपा पार्षदों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था चौपट पडी है लेकिन नगर परिषद का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। पार्षदों ने आयुक्त को ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि शहर के कचरे के ढेर जगह जगह बिखरे पडे हैं, नालियों की सफाई सुचारू रूप से नहीं हो रही और इसी गंदगी के कारण पूरा शहर चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी बीमारियों से भरा पडा है। पार्षदों ने मांग की है कि शहर की सफाई व्यवस्था को पुख्ता किया जाए। पार्षदों ने यह भी मांग की है कि मलेरिया से बचाव की दवाई का छिडकाव भी सुचारू रूप से किया जाए। घेराव करने वालो भाजपा पार्षद दल के नेता भानु प्रकाश व्यास के साथ पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह, अरविंद आचार्य, श्रीलाल जोशी, किसन चौधरी, श्याम चायल, श्रीमति लक्ष्मी कंवर हाडला सहित कईं पार्षद शामिल थे।
|