www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
08 September 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


इस वर्ष बराडा में फुंकेगा देश का सबसे ऊंचा रावण
13 Oct 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Restaurant Billing Software

 अम्बाला,  भले ही देश कितनी ही तरक्की क्यों न कर रहा हो, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में भारतीय मुद्रा दिन-प्रतिदिन मजबूत क्यों न होती जा रही हो, भारतीय सूचकांक नई ऊंचाईयों को भले ही क्यों न छूता जा रहा हो, धार्मिक प्रवचनों की चारों ओर बौछार सी होती क्यों न दिखाई दे रही हो। परन्तु इन सभी सकारात्मक संकेतों के बावजूद यह भी सच है कि बुराई, भ्रष्टाचार, व्यभिचार, अत्याचार, अराजकता, आतंकवाद, जातिवाद तथा साम्प्रदायिकता भी दिन-प्रतिदिन अपने चरम पर पहुंचती ही जा रही है।
Raavan प्रत्येक वर्ष दशहरा के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण जैसे अहंकार एवं आतंक के प्रतीक का पुतला पूरे देश में जलाया जाता है। इस अवसर पर अम्बाला जिले के बराडा कस्बे में आयोजित किया जाने वाला दशहरा अपने आप में कई मायने में अनूठा है। रामलीला क्लब बराडा के संस्थापक अध्यक्ष तेजिन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन तथा संरक्षण में आयोजित किए जाने वाले रामलीला के इस दस दिवसीय आयोजन में उच्च स्तरीय मंचन के दृश्य तो देखने को मिलते ही हैं, इसके अतिरिक्त रामलीला की स्टेज की साज-सज्जा भी इतनी आकर्षक, भव्य तथा सुन्दर है कि हरियाणा तथा आसपास के राज्यों में इसका मुकाबला नहीं किया जा सकता।
  उधर 21 अक्तूबर को विजयदशमी के दिन बराडा में फूंके जाने वाले विशालकाय रावण के विषय में तेजिन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि जैसे-जैसे देश में बुराई, आतंकवाद व साम्प्रदायिकता बढती जा रही है, वैसे-वैसे हम प्रत्येक वर्ष बुराई के प्रतीक रावण की ऊंचाई को भी बढा देते हैं। गत् वर्ष बराडा में चौहान के निर्देशन में तैयार किया गया रावण देश में दूसरे स्थान का सबसे ऊंचा रावण था। गत् वर्ष इसकी ऊंचाई लगभग 95 फुट थी। परन्तु बीते वर्ष में पानीपत (समझौता एक्सप्रेस), हैदराबाद तथा अजमेर में हुए बम विस्फोटों से फिर यह जाहिर हुआ कि आतंकवाद अभी भी निरंतर बढता ही जा रहा है अतः इस वर्ष रावण की ऊंचाई और भी बढा दी गई है। चौहान का दावा है कि इस वर्ष बराडा में तैयार होने वाला रावण देश का सबसे ऊंचा रावण होगा।
  बराडा का यह रावण जहां लगभग 110 फुट की ऊंचाई के आसपास पहुंचकर अपना राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाने का प्रयास करेगा, वहीं साम्प्रदायिक सौहार्द्र स्थापित करने में भी इस रावण की कम भूमिका नहीं है। तेजिन्द्र चौहान के निमंत्रण पर इस बार पहली बार आगरा से बारह मुस्लिम कारिगरों का एक जत्था रावण बनाने हेतु बराडा आया हुआ है। मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में आए मुस्लिम कारिगरों का कहना है कि बराडा में आकर उन्हें कला के प्रति जो प्रेम तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का जो दृश्य देखने को मिला, उन्होंने पहले कभी कहीं नहीं देखा। यह सभी मुस्लिम कारिगर तेजिन्द्र चौहान के समर्पण व कला प्रेम के भी कायल हैं तथा उनका कहना है कि चौहान के इसी प्रेम के चलते हम सभी बराडा आ सके हैं। जहां बराडा में देश का सबसे ऊंचा रावण बन रहा है, वहीं रावण के साथ मेघनाथ व कुम्भकर्ण की भी विशालकाय आकृतियां इन्हीं मुस्लिम कारिगरों के हाथों तैयार की जा रही हैं।
  ज्ञातव्य है कि गत् एक दशक से भी अधिक समय से बराडा में आयोजित होने वाला दशहरा एवं इसमें निर्मित होने वाला रावण स्वयं तेजिन्द्र सिंह चौहान द्वारा अपने ही निर्देशन में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तैयार किया जाता था। परन्तु इस वर्ष पहली बार चौहान के निमंत्रण पर मुस्लिम कारिगर आगरा से बराडा आए हैं तथा दिन-रात मेहनत कर देश के सर्वोच्च रावण बनाए जाने की तैयारी में जुटे हैं। चौहान का मानना है कि दशहरा सहित सभी ऐसे त्यौहार जोकि बुराईयों पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाए जाते हों अथवा वे जो साम्प्रदायिक एकता व सद्भाव की मिसाल पेश करते हों, उन समस्त त्यौहारों को चाहे वे किसी भी धर्म एवं सम्प्रदाय के क्यों न हों, सामाजिक त्यौहार के रूप में मनाया जाना चाहिए। ऐसा करने से हर धर्मों के लोग हर धर्मों के त्यौहारों में आसानी से शरीक हो सकेंगे तथा देश में साम्प्रदायिक सद्भाव मजबूत होगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Punrasar Hanumanji Fair from the eyes of Camera

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela