बीकानेर, हाईकोर्ट बैच की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन व क्रामिक अनशन लगातार ५७ वे दिन भी जारी रहा है। अधिवक्ताओं ने सोमवार को आक्रोश्ति होकर न्यायालय परिसर का पांचवा गेट बन्द कर दिया था। गौरतलब रहे कि अधिवक्ताओं ने न्यायालय के चार गेट पहले से ही बन्द कर रखे थे। अब ऐसा लगता है कि अधिवक्ताओं का आन्दोंलन और तेज होता नजर आ रहा है। बार एसोसिएशन के आहृान पर चलाये गये इस आन्दोंलन के ५७ वें दिन हो चुके है। क्रमिक अनशन ४२ वें दिन भी लगातार जारी है सोमवार को क्रमिक अनशन पर बैठे अधिवक्ता धिरज चौधरी, शरद पुरोहित, एस के थानवी, सूरेश बिस्सा, आन्नद बजाज, जितेन्द्र सुथार, महेश व्यास थे। इनका स्वागत वरिष्ट अधिवक्ताओं ने मिलकर किया। बार अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि आगामी चौदह अक्टुबर को बैठक कर अधिवक्ता अपनी गिरफतारी देगें, जिससे राजनैतिक कार्यकर्ता वह जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगा। उन्होनें बताया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तब तक आन्दोंलन जारी रहेगा।