धर्मनगरी बीकानेर में हो रहा है एक ऐतिहासिक आयोजन - लक्षचण्डी महायज्ञ 13 Nov
2006
महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज की सद्प्रेरणा एवं सानिध्य से बीकानेर में बीस फरवरी से भव्य ऐतिहासिक चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में २००० ब्राह्मणों द्वारा एक लाख दुर्गा सप्तशती पाठ तथा दस हजार दुर्गासप्तशती के एक करोड मन्त्र द्वारा हवन किया जाएगा
महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज की सद्प्रेरणा एवं सानिध्य से बीकानेर में बीस फरवरी से भव्य ऐतिहासिक लक्ष चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में २००० ब्राह्मणों द्वारा एक लाख दुर्गा सप्तशती पाठ तथा दस हजार दुर्गासप्तशती के एक करोड मन्त्र द्वारा हवन किया जाएगा । यह ऐतिहासिक महायज्ञ का आयोजन बीकानेर के श्रीरामसर रोड स्थित श्रीधरणीधर महादेव मंदिर के खेल मैदान में किया जाएगा। इस दौरान रामकथा मर्मज्ञ श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज के द्वारा दिनांक २१ फरवरी से ३ मार्च, २००७ तक संगीतमय रामकथा का पाठ भी किया जाएगा । इस दौरान भागवतकथा के रसिक वक्ता पं. श्री श्रीकान्त शर्मा कोलकात्ता वाले द्वारा दिनांक ५ मार्च से ११ मार्च, २००७ तक रसमयी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का पाठ भी करेंगे । इस भागवतकथा का श्रवण हजारों भक्तों द्वारा किया जाएगा। अनेकों धर्माचार्य, विभिन्न शास्त्र पारंगत विद्वान, सन्तमहात्माओं द्वारा प्रवचन का आयोजन भी इस महायज्ञ के दौरान रखा गया है। वृन्दावन के प्रसिद्ध पं. शिवदयाल गिरिराज किशोर की ”राधासर्वेश्वर रास मण्डली“ द्वारा प्रतिदिन रात्रि में श्रीमद्भागवत आधारित कृष्णलीला का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान अग्निहोत्री विद्वान द्वारा चातुर्मास महायज्ञ का भी आयोजन व नवयुवक मानस प्रचार समिति, बीकानेर द्वारा प्रतिदिन प्रातः ७ से १० बजे तक रामायण नवाह्व परायण पाठ भी होंगे जिसमें सभी भाग ले सकते हैं। विश्व में भारत को आर्थिक एवं आनविक दृष्टिकोण से सर्वोपरि शक्तिशाली राष्ट्र बनवाना।
प्रखर जी महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य भारत में आर्थिक स्थिरता, वरोजगार स्वावलम्बन की संरचना, आतंकवाद का समूल विनाश, गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन, भारत सहित सम्पूर्ण विश्व को प्राकृतिक आपदाओं से बचाना, व्यक्तिगत स्तर पर यज्ञ सहयोगियों की आर्थिक उन्नति तथा विविध समस्याओं का समाधान व प्राकृतिक सम्पदाओं की सुरक्षा एवं पर्यावरण की शुद्वि रखा गया है। इस महाआयोजन की अधिक जानकारी व फोटोग्राफ और विशेष सामग्री खबरएक्प्रेस डॉट कॉम पर आपको उपलब्ध रहेगी।