KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबाल चैम्पियनशिप हुआ सम्पन्न
13 Nov 2007

पुरुष वर्ग में मोरजण्ड खारी व महर्षि दयानन्द कॉलेज श्रीगंगानगर के मध्य फाइनल मैच खेला गया, जिसमें मोरजण्डखारी की टीम सीधे तीन सैटों से 25-2॰, 25-16 व 25-18 अंकों से महर्षि दयानन्द कॉलेज को पराजित कर विजेता रही।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


श्रीगंगानगर, 13 नवम्बरः जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में आज सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में भोपालवाला आर्य उ.मा.वि. श्रीगंगानगर, 22 पीटीडी रायसिंहनगर, चन्द्रा ट्रैवल्स क्लब गंगानगर, 1 पीपी पदमपुर, मोरजण्ड खारी व एमडी कॉलेज श्रीगंगानगर ने तथा महिला वर्ग में रा.उ.मा.वि. रोहिडांवाली, 1 पीपी पदमपुर, 3॰ एपीडी अनूपगढ, गुरुनानक बालिका उ.मा.वि. श्रीगंगानगर की टीमों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग में मोरजण्ड खारी व महर्षि दयानन्द कॉलेज श्रीगंगानगर के मध्य फाइनल मैच खेला गया, जिसमें मोरजण्डखारी की टीम सीधे तीन सैटों से 25-20, 25-16 व 25-18 अंकों से महर्षि दयानन्द कॉलेज को पराजित कर विजेता रही।
महिला वर्ग में श्री गुरुनानक बा.उ.मा.वि. श्रीगंगानगर व रा.उ.मा.वि. रोहिडवांली के मध्य फाइनल मैच खेला गया, जिसमें श्री गुरुनानक बालिका उ.मा.वि. की टीम सीधे तीन सैटों में 25-18, 25-19 व 25-22 अंकों से रा.उ.मा.वि. रोहिडावाली को पराजित कर विजेता रही।
पुरुष वर्ग में नरेन्द्र कुमार की शानदार स्मैश व सर्विस से मोरजण्डखारी विजेता रहा। महिला वर्ग में रा.उ.मा.वि. रोहिडावाली की खिलाडी सुमन की शानदार स्मैश होने के बावजूद श्री गुरुनानक स्कूल की खिलाडी वीरपाल कौर, माया व ऊषा ने अच्छे डिफेंस से गुरुनानक बालिका उ.मा.वि. को विजयश्री दिलवाई।
महिला फाइनल मैच के प्रारम्भ में समापन समारोह के मुख्य अतिथि पृथीपालसिंह संधू ने श्री गुरुनानक बा.उ.मा.वि. श्रीगंगानगर तथा रा.उ.मा.वि. रोहिडांवाली की खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथीपालसिंह संधू ने पारितोषिक वितरण किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडियों को के लिए शुभकामनाएं दी तथा जिले व राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार स्वामी ने खिलाडियों को नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सैन्ट्रल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गुरजीतसिंह वालिया, जिला आयुर्वेद चिकित्सक संघ के अध्यक्ष सुखदेवसिंह बराड, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव सुरजाराम सिहाग, प्रतियोगिता के आयोजन सचिव स्वर्णसिंह बराड, वालीबाल प्रशिक्षक अजयपालसिंह तथा गुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

स्तरीय
महिला
एवं
पुरुष
वॉलीबाल
चैम्पियनशिप
हुआ
सम्पन्न


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sarah Jane_Abhishek Bachchan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares