हनुमानगढ , १३ नवम्बर।* युवाओं में देश की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति लगाव पैदा करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सांस्कृतिक मूल्यों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले में हनुमानगढ टाऊन * व जंक्शन की* दस शैक्षणिक संस्थाओं में १९ से २३ नवम्बर तक शास्त्रीय नृत्यों पर आधारित विशिष्ट आयोजन होंगे। * जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि* भारतीय अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण कल्चर सेन्टर नई दिल्ली के द्वारा इन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।* उन्होंने बताया कि* १९ नवम्बर को टाऊन स्थित नेहरु मेमोरियल पीजी* कॉलेज में प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा नेहरु मेमोरियल विधि कॉलेज में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। * इसी प्रकार २० नवम्बर को* टाऊन के व्यापार मण्डल कन्या महाविद्यालय में * प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा नेहरु मेमोरियल सीनियर सेकन्डरी विद्यालय में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे, *२१* नवम्बर को राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ टाऊन में * प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ टाऊन में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
साथ ही २२ नवम्बर को जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय में * प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा राजकीय कन्या माध्यमिक* विद्यालय में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे, २३ नवम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः ८ से ९ बजे तक तथा * सरस्वती कन्या उच्च माधिमक विद्यालय में प्रातः साढे ९ बजे से साढे १० बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि इन कार्यक्रमों में दूरदर्शन से सम्बद्ध दो ख्यातानाम कत्थक नृत्यांगनाएं दिव्या व दीक्षा उप्रेती अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही गायक श्री मोहम्मद निजाम वारसी तथा वादक श्री जाकिर हुसैन संगत करेंगे। उन्हने समस्त संस्थाओं को इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।