KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS 17 March 2010
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News
Free News on your website


दो दिवसीय विशाल निशुल्क विकलांगता निवारण शिविर १६-१७ नवम्बर को
13 Nov 2007

आर्थोसिस (कैलिपर), प्रोस्थसिस (कृत्रिम अंग) व्हील चैयर, ट्राई साईकिल, वैशाखी एवं श्रवण यंत्र भी निःशुलक दिये जायेंगे। नई दिल्ली से विशेषज्ञों सहित बीकानेर की दयासागर मंदबुद्धि जनसेवा संस्थान, कृष्णा स्पास्टिक सोसायटी, लॉयनेस क्लब, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र एवं चौधरी रूपाराम सुगनी देवी ठोलिया स्मृति सेवा समिति के सयुंक्त त्वाधान मे होगा शिविर।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

बीकानेर, १३ नवम्बर। विकलांगता से ग्रस्त मनुष्य को समाज की मुख्य धारा में लाकर एक जनउपयोगी मनुष्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए पारिवारिक, सामाजिक व चिकित्सकीय टीम की जरूरत रहती है। इस कार्य को करने के लिए आवश्यक धनराशि व आधारभूत आवश्यक्ता की पूर्ति में सरकार, दानविर भामाशाह व गैर सरकारी संगठनों की महती भूमिका रहती है।

इसी भूमिको को निभाने के लिये बीकानेर संभागीय मुख्यालय में विकलांगता ग्रस्त बच्चों के लिए एक वैज्ञानिक सामाजिक मंच कृष्णा स्पास्टिक सोसायटी ऑफ बीकानेर के नाम से दिनांक ३० अप्रेल २००६ को इस सोसायटी की स्थापना की गई।

सोसायटी के अध्यक्ष डॉ श्याम अग्रवाल ने आज हुई पत्रकार वार्ता मे बताया कि इस सोसाइटी का मुख्य कार्य विकलांगता ग्रस्त, सेरीब्रल पालसी से पीडत, मंदबुद्धि बच्चों को एक ही छत के नीचे फिजियोंथैरेपी, ऑक्युपेशनल थैरेपी, स्पीच व स्पीच थैरेपी तथा बाल रोग विशेषज्ञ के द्वारा जांच करवाकर आवश्यक परामर्श व थैरेपी देना है।
पिछले १८ माह के कार्यकाल में ग्रामीण शहरी नागौर चूरू हनुमानगढ श्री गंगानगर व बीकानेर जिले के लोग अपने बच्चों को इस सोसाइटी के माध्यम से आवश्यक थैरेपी व परामर्श दिला रहे है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि विकलांग बच्चों की प्रचुरता और आवश्यक संसाधन व कशल विकलांगता विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे बीकानेर में इस प्रकार का कार्य करने के लिए ’’कृष्णा स्पास्टिक सोसाइटी ऑफ बीकानेर द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना जनसेवी, समाजसेवी, दानवीर, भामाशाह, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मिडियाकर्मियों द्वारा भी कि गई।
जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र, दयासागर मंदबुद्धि जनसेवा संस्थान, लायनेस क्लब, चौधरी रूपाराम सुगनीदेवी ठोलिया स्मृति सेवा समिति के सहयोग से विशाल निशुल्क आर्थोसिस (कैलिपर), प्रोस्थसिस (कृत्रिम अंग) व्हील चैयर, ट्राई साईकिल, वैशाखी एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर के आयोजन १६ व १७ नवम्बर २००७ को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन संस्थान, नई दिल्ली के विशेषज्ञ,  कृष्णा स्पास्टिक सोसाइटी ऑफ बीकानेर के विशेषज्ञ व जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र की विशेषज्ञ टीम द्वारा निस्पादित किया जायेगा।
इस शिविर के सफल संचालन हेतु जिला कलेक्टर आलोक गुप्ता सहित अशोक मोदी, लॉयनेस क्लब अध्यक्षा डॉ मधु खत्री, सेटेलाईट अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.जी.सोनी, मनोज शर्मा, इं. भरत चौधरी आदी समाजसेवी व्यक्तियो ने विभिन्न कार्यो की जिम्मेवारी लेते हुए सफल बनाने का संकल्प लिया है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

दिवसीय
विशाल
निशुल्क
विकलांगता
निवारण
शिविर
१६-१७
नवम्बर
को


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Rekha Acharya crowned Miss Binani 2010, event held at Binani Girls College, Bikaner


Software Watch

Exstora




Multi-functional day planner and personal organizer with thought through quick note editing and structuring system. Store plans, reminders, and continuous/repetitive events. Run from a flash drive. Pro version also available.

Click Here

Powered by
UniqueIdea.net

Juhi Chawla in Krazzy4


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares