जोधपुर - छह करोड की लागत से २२१३ कार्य
13 Nov
2007
जोधपुर जिले में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर माह तक छह करोड रुपये की लागत के स्वीकृत २ हजार २१३ कार्य करवाए जा रहे हैं।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
जयपुर, १३ नवम्बर । जोधपुर जिले में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर माह तक छह करोड रुपये की लागत के स्वीकृत २ हजार २१३ कार्य करवाए जा रहे हैं।
योजना के तहत स्वीकृत कार्यों में से ४८४ कार्यों को पूर्ण करवाया जा चुका है तथा एक हजार ३९० कार्य प्रगति पर है। योजना के तहत ४ हजार ५५३ मैट्रिक टन से अधिक गेहूं का उठाव कर वितरण किया गया । जिले में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत २६२ व्यक्तियों को २९ लाख ६२ हजार रुपये के ऋण एवं अनुदान उपलब्ध करवाए गए।
इंदिरा आवास योजना में एक करोड ७७ लाख २७ हजार रुपये की राशि इस अवधि में व्यय की गई। इसमें ४७८ कार्य पूर्ण हुए एवं एक हजार ५१४ कार्य प्रगति पर हैं। गुरु गोलवलकर योजना में ६८ लाख रुपये से अधिक राशि व्यय करके १८ कार्य पूरे करवाए गए तथा ५५ कार्य चल रहे है। स्वविवेक जिला विकास योजना में १९ लाख ६० हजार रुपये की राशि व्यय की गई जिसमें छह कार्य पूर्ण हुए और आठ कार्य चालू है।
|