www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
02 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


जिला स्तरीय कृषि समिति की बैठक सम्पन्न
13 Nov 2007

कृषि क्षेत्र में खुशहाली के लिए मिशनरी भाव से कार्य करें- जिला कलक्टर


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

हनुमानगढ, १३ नवम्बर। जिले के कृषि परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव से काश्तकारों के लिए खुशहाली का सृजन करने के लिए कृषि अधिकारियों, वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों को मिशनरी भाव से कार्य करना चाहिए।  ये उद्गार जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में  जिला स्तरीय कृषि समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को फील्ड पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान केन्दिरत करना चाहिए। जिले में  चल रही विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्यों को महत्व देते हुए उन्होंने लक्ष्यों व उपलब्धियों पर पूर्ण नियत्रंण  की आवश्यकता को रेखांकित किया। जिला कलक्टर ने कहा कि  अनुसंधान से जुडे अधिकारियों को कृषि क्षेत्र में लागू प्रोजेक्ट्स के तहत आने वाले बदलावों का पूर्वानुमान लगाकर उनकी सफल क्रियान्विति में अपना सतत योगदान देना चाहिए।
सतत मूल्यांकन आवश्यक
जिला कलक्टर ने आत्मा, समग्र सहकारी विकास योजना एवं अन्य योजनाओं में काश्तकारों के प्रशिक्षण तथा भ्रमण के द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को समेकित करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षणों से क्या हासिल हुआ, इसका सतत मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण लेकर आए काश्तकारों को संदर्भ  व्यक्तियों के रुप में किसान मेलों व अन्य अवसरों  पर अन्य किसानों के रुबरु करावने के लिए अवसर पैदा करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे वे सीखी बातों  को साझा कर सकेंगे और इससे धरातल पर परिर्वतन नजर आएगा। उन्हने अब तक  आयोजित किए गए प्रशिक्षणों  के आधार पर एक पावर प्वॉईट प्रजेंटेशन तैयार कर उसे आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी प्रदान किए।
पारदर्शिता के निर्देश
जिला कलक्टर ने गत माह आयोजित कृषि योजनाएं आफ द्वार तथा रबी अभियान २००७ के तहत सम्पादित गतिविधियों की भी समीक्षा की।  उन्हने अनुदान की योजनाओं के लिए तैयार कराए गए आवेदन पत्रें में से लाभान्वित होने वालों की सूची तैयार कर पूर्ण पारदर्शिता के लिए उसे जिला परिषद, कृषि उपनिदेशक कार्यालय, जिला कलक्ट्रेट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के सूचना पट्ट पर चस्पा करने के  निर्देश दिए , ताकि सम्बन्धित काश्तकारों को अनावश्यक परेशानी का सामना नही करना पडे। बैठक में पानी की उपलब्धता तथा काश्तकारों  के फायदे के मध्यनजर गेहूं के स्थान पर जौ तथा सरसों के स्थान पर चने की बुवाई  के लिए काश्तकारों को प्रेरित करने के बारे में  भी विचार विमर्श किया गया । साथ ही खाद व उर्वरक की उपलब्धता व सुचारु वितरण पर भी चर्चा की गई।
उपनिदेशक कृषि  श्री एस.एल. जाट न बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया । बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी श्री ओ. पी. मांझू, नाबार्ड के सहायक महाप्रबन्धक श्री दीपक मनचन्दा, लीड बैंक के श्री जी.एस. संधू , उपनिदेशक पशुपालन  डॉ. तारा चन्द मेहरडा  व कृषि उपज मण्डी समिति के सहायक निदेशक श्री हनुमान प्रसाद डागला सहित कृषि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

People at Bikaner paying tribute with candle light to martyrs of Mumbai terrorist attack

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com