सूरतगढ, के.आर. गोदारा पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह मंगलवार को होगा। पूर्व सांसद रामेश्वर लाल डूडी इस संस्था का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमानगढ के जिला प्रमुख राजेन्द्र मक्कासर करेंग। जबकि जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, पूर्व विधायक, दिलसुख चौधरी, एस.डी.एम. रामदेवसिंह बेनीवाल, तहसीलदार हर्षवर्धन सिंह राठौड, विकास अधिकारी रचना भाटिया, प्रधान सुशीला मांगलिया, पालिकाध्यक्ष इकबाल मौ. कुरैशी, उपपुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान, कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष श्रीमती सीमा कस्वां, पूर्व चेयरमैन छगनलाल राठी, एस.एच.ओ. शिशुपाल सिंह, प्रवीण अरोडा, पृथ्वीराम कारगवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल डेलू विशिष्ठ अतिथि होंगे। समारोह के पश्चात स्कूल का वार्षिकोत्सव होगा।