www.khabarexpress.com |
| 08 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
हनुमानगढ , १४ मार्च । जिले में सतत शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से १८ मार्च से आरम्भ होने वाली नशा छोडो -लडकी बचाओं वॉलीबाल स्पर्धा के लिए बुधवार को जिले भर से आए नोडल प्रेरकों को स्पर्धा की रूपरेखा व नियमों की जानकारी दी गई। जिला कलैक्ट्रेट परिसर में स्थित वॉलीबाल कोर्ट में जिला कलक्टर श्री टी. रविकान्त ने नोडल प्रेरकों के बीच आयोजित वॉलीबाल मैच का उद्घाटन कर उन्हे वॉलीबॉल का वितरण कर नशा छोडो -लडकी बचाओं वॉलीबाल स्पर्धा के सुचारू व व्यवस्थित संचालन के लिए प्रेरकों को जिम्मेदारी सुपर्द की । जिला कलक्टर ने इस अवसर पर आशा व्यक्त की कि प्रेरक इस महत्वाकाक्षी अभियान के जरिए गाँवों में नशावृति व कन्या भूण हत्या के खिलाफ चेतना के नए माहौल का सृजन करते हुए इन बुराईयों को समाज से मिटाने में अपना योगदान देंगे। कलैक्ट्रेट परिसर में स्थित पेंशनर्स हॉल में नशा छोडो -लडकी बचाओं वॉलीबाल स्पर्धा के संदर्भ में जिले के ५५ नोडल सतत शिक्षा केन्द्रों के प्रेरकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री जे.पी. बुनकर ने कहा कि जिले में सामाजिक सरोकारों से जुडे कार्यक्रमों के अलावा राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियानों को सफल बनाने में प्रेरकों ने सतत प्रयास किए है। उन्होने नशा छोडो -लडकी बचाओं के संकल्प को जन जन का संकल्प बनाने में भी प्रेरकों से इसी तरह भागीदारी निभाने की अपील की। जिला साक्षरता समिति के सचिव श्री तेजा सिंह गदराना ने प्रेरकों को स्थानीय स्तर पर जन प्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग से स्पर्धा संचालन के निर्देश दिए। जिला समन्वयक श्री ओम पुरोहित कागद ने स्पर्धा की रूपरेखा प्रस्तुत कीं। विनोद सहारण तथा देवेन्द्र पूनिया ने स्पर्धा के नियमों की जानकारी दी। बैठक में संगरिया में गत वर्ष अगस्त माह में नशा छोडो जागृति वॉलीबॉल के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नोडल प्रेरकों शिव भगवान तिवारी, इन्द्रपाल धारणिंया तथा वेदपाल ने भी अपने अनुभवों की जानकारी दी।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?