KhbarExpresswww.khabarexpress.com

RajB2B Promote your business here

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Thursday, February 16, 2012


जयपुर सीरियल ब्लास्ट मृतकों के लिए शोक सभा, व्यापारि करेंगें रक्तदान
14 May 2008

घायल नागरिकों को रक्त की आवश्यकता को देखते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सदस्यों द्वारा दिनांक १६.५.२००८ को स्थानीय पी.बी.एम. अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें करीब १५०-२०० व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा इस निमित्त रक्त दान किया जायेगा।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर मे कल हुए सीरियल व्लास्ट मृतकों के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने आज शोक सभा कर श्रृद्धाजंली अर्पित की।

शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए सुभाष मित्तल ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा विशेषकर प्रमुख बाजारों व धार्मिक स्थल को चुनकर बम रखे गये थे जिसके कारण अनेकों नागरिक व व्यापारीगण इस हादसे में हताहत हुए व अनेकों नागरिक घायल हुए। राजस्थान में आतंकवादियों द्वारा पहली बार इतने बडे स्तर पर की गई बम ब्लास्ट की घटना को निन्दनीय बताते हुए कहा सभी सम्प्रदाय के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण को व राज्य की एकता को खण्डित करने के नियोजित षडयंत्र है। उन्होने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो ऐसी व्यवस्था की जावे।

शोक सभा में माननीय मुख्यमंत्री को एक सहानुभूति पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है जिसमें लिखा है कि राजस्थान प्रदेश के सभी सम्प्रदाय व धर्मपारायण जनता के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण व राष्ट्र एवं राज्य की एकता को खण्डित एवं मानव जाति को आहत करने हेतु निर्दयी राष्ट्र द्रोही आतंककारियों द्वारा दिनांक १३ मई, २००८ को सिरियल ब्लास्ट की हिसंक कार्यवाही की हम घोर निंदा करते है एवं आतंकवाद का कडा विरोध करते है।

उन्होने गुजरात में जिस प्रकार नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को निर्मूल करने का प्रयासों अनुकरण करने की सलाह देते राजस्थान में भी वैसा ही वातावरण एवं व्यवस्था बनाए जाने की उम्मीद की।

शोक सभा मे सिरियल ब्लास्ट में मारे गये सभी नागरिकों व व्यापारियों को हम श्रद्धांजली अर्पित की गयी तथा हादसे में जयपुर वासियों व संगठनों द्वारा घायलों की सेवा हेतु तत्परता दिखाई उसके लिए आभार प्रकट किया। सभी सदस्य एकमत होते हुए कहा की संकट की इस घडी में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल व उसकी समस्त सहभागी संस्थाऐं जयपुर की जनता के साथ है। हादसों में घायल नागरिकों को रक्त की आवश्यकता को देखते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सदस्यों द्वारा दिनांक १६.५.२००८ को स्थानीय पी.बी.एम. अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें करीब १५०-२०० व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा इस निमित्त रक्त दान किया जायेगा।

उपरोक्त बैठक में मंडल अध्यक्ष सुभाष मित्तल महामंत्री दिलीप कुमार पारिख मंडल संरक्षक सोमदत श्रीमाली, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर शर्मा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, पापड भुजिया मैन्यू. एसो. के अध्यक्ष गेवरचन्द मुसरफ, परचुन व्यापार समिति के अध्यक्ष हीरालाल सचदेवा, राजस्थान वूलन इण्डस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष जेठमल अरोडा, खाद बीज व कीटनाशक एसो. के अध्यक्ष ब्रजमोहन चाण्डक, खारा उद्योग संघ के सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता, राजस्थान टाईल्स मैन्यू. एसो. के सचिव रामकिशन राठी, कम्प्यूटर एसो के सचिव संदीप लाट, बीकानेर इलेक्ट्रीक ट्रेड एसो. के सचिव विजय रांका, करणी इण्ड. एसो. के सचिव नाराया बिहाणी आदि व्यापागण उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Jaipur Bomb Blast Condolence Blood Donation

Pelagian Dictionary

सीरियल
ब्लास्ट
मृतकों
शोक
सभा
व्यापारि
करेंगें
रक्तदान


Comments to this News

धनजी देवासी
पशुपालक प्रकोष हादसों में मारे गये हमारे देवासी समाज का एक लड़का जयपुर मैं नोकारी करता था . उसके घर मैं मैं वोही था . उसके माता पिता तभी या 4 साल का था वो मा र गये थे उसको काका काकी और दादी ने बड़ा किया था. भिनमाल शहर का रहने वाला था . यह बोत सुनकर उसके गाव मैं सनाता साहा गया .....

मदत के लिए आगे आए.
, DHANJI DEWASI SARNAU (6/28/2003)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sarah jane


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares