बैंक ऑफ बडौदा मे जमा पखवाडा शुरू
14 Jun
2009
बीकानेर, बैंक ऑफ बडौदा की सादुलगंज शाखा ने जमा पखवाडा शुरू किया है जो 15 जून से 15 अगस्त (बचत) तक चलेगा।
शाखा प्रबन्धक जे.सी.छाबडा ने बताया कि इस दौरान होम लोन भी स्वीकृत किये जायेंगे। बचत खाता में 1 लाख तक का बीमा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि होम लोन में प्रोसेसिंग की पूरी तरह से छूट दी जायेगी। उ न्होंने बताया कि 6 दिन में आवास ऋण की स्वीकृति दी जायेगी। यह लोन नये, पुराने मकान, फलैट,प्लाट की खरीद,मौजूदा घर के विस्तार पर भी दिया जा रहा है। फ्री डेबिट कार्ड एवं फ्री इन्टरनेट बैंकिंग की सुविधा भी प्रदान की जायेगी।
जमा पखवाडा के दौरान सादुलगंज शाखा पर संयुक्त प्रबन्धक अनिल नारंग, श्रीमती मंजुला एवं डी.के.मोदी ने उपभोक्ताओं को बैंक ऑफ बडौदा की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
|