KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


रिटर्न ऑफ हनुमान फिल्म मे हिन्दू संस्कृति की मर्यादा का खुला उल्लंघन
14 Jul 2008

अग्रवाल समाज समिति कार्यकारिणी बैठक, जयप्रकाश सरावगी ने रेलवे ओवरब्रिज मांग का किया समर्थन


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


रिटर्न ऑफ हनुमान फिल्म मे हिन्दू संस्कृति की मर्यादा का खुला उल्लंघन
सूरतगढ, 13 जुलाई। बजरंग दल की आपात बैठक रविवार शाम करनाणी धर्मशाला में हुई। बैठक में सोनी चैनल पर दिखाई गई कार्टून फिल्म  रिटर्न ऑफ हनुमान की निंदा की गई। कहा गया कि रविवार शाम 4.30 पर प्रसारित इस फिल्म में  हनुमान जी का अमेरिका व ताजमहल  आदि पर घूमना, नारद को अंग्रेजी में डांटना, चित्रगुप्त व ब्रह्माजी के पास कम्प्यूटर चलाना, हनुमान जी द्वारा क्रिकेटरों की मदद करना आदि दृश्य दिखाकर हिन्दू भावना को ठेस पहुंचाया है। जिला संयोजक महेन्द्र नागर ने कहा कि यह फिल्म हिन्दू संस्कृति की मर्यादा का खुला उल्लंघन है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रखण्ड संयोजक इन्द्र शर्मा, मठ मन्दिर प्रमुख मेघराज सोनी, अखाडा प्रमुख विक्की, पवन सोनी, विक्रम आदि उपस्थित थे।

अग्रवाल समाज समिति कार्यकारिणी बैठक
सूरतगढ, 13 जुलाई। अग्रवाल समाज समिति कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में रविवार को हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गए। सचिव सुनील सिंघल ने बताया कि अग्रवाल जागरण मंच द्वारा 20 जुलाई को श्रीगंगानगर में आयोजित आत्मीय अभिनन्दन समारोह में समिति के लोग भाग लेंगे। इसी तरह शिव मन्दिर के पीछे खाली पडी जगह में श्री अग्रसेन चिकित्सालय का निर्माण शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सिंथल पीठाधीश्वर श्री क्षमाराम जी महाराज के सानिध्य में वर्ष 2009 के चातुर्मास सत्संग हेतु अग्रसेन भवन निःशुल्क मुहैया करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अग्रवाल परिवार निर्देशिका के परियोजना अधिकारी आनन्द जैन ने कहा कि निर्धारित प्रपत्र भरकर शीघ्र जमा करवाए ताकि निर्देशिका को अन्तिम रूप दिया जा सके।  बैठक में संस्था के संरक्षक प्रयागचंद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विजय कुमार गोयल, जगदीश खेतरपालिया, दीनदयाल अग्रवाल, सुशील सरावगी, मोहनलाल गुप्ता, डॉ. के.एल. बंसल, इन्द्र चन्द सरावगी, सुभाष चन्द्र गुप्ता, अमर अग्रवाल, विनोद गर्ग, पवन कुमार मोदी, आनन्द जैन, राजकुमार धानुका, संजय गुप्ता, चिरंजीलाल चौधरी, जयप्रकाश सरावगी, रोशनलाल लीला आदि उपस्थित थे।

जयप्रकाश सरावगी ने रेलवे ओवरब्रिज मांग का किया समर्थन
सूरतगढ, 13 जुलाई। भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी ने रेलवे ओवरब्रिज  मांग का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। श्री सरावगी ने पत्र में लिखा है कि रेलवे फाटक के अक्सर बंद रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड रही है। इलाकावासी ओवरब्रिज की मांग पिछले तीन दशक से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उचित जगह का चयन कर अतिशीघ्र ओवरब्रिज निर्माण शुरू करवाया जाए।

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Return Of Hanuman Overbridge Demand

Pelagian Dictionary

ऑफ
हनुमान
फिल्म
मे
हिन्दू
संस्कृति
मर्यादा
खुला
उल्लंघन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Imaran Hashmi


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares