बीकानेर, एफ.एम. स्टेशन बिग 92.7 के बीकानेर स्टेशन द्वारा 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पखवाडे के तहत करमीसर गांव में एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। ये नुक्कड नाटक लोगों में जनसंख्या वृद्धि को रोकने और उससे होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया था और इस नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों में परिवार नियोजन का नारा ’’हम दो हमारा एक‘‘ का संदेश भी दिया गया।
इस नुक्कड नाटक में कमल ग्रुप ऑफ आर्ट डांस इन्सटीट्यूट के कलाकार सुनील जोशी, मनीष शर्मा, ललित जोशी, गौरव सोनी, रवि शर्मा, मदन मारू और गौतम शर्मा ने अभिनय के माध्यम से मनोरंजन के साथ लोगों को जनसंख्या के प्रति जागरूक किया। इस नाटक के लेखक बीकानेर शहर के युवा लेखक विजय शर्मा और नगाडा वादक - प्रेम सागर थे। इस नाटक का निर्देशन - बिग 92.7 एफ.एम. के आर.जे. रोहित ने किया। बिग 92.7 एफ.एम. के स्टेशन हैड शंशांक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि बिग 92.7 एफ.एम. जनता के मनोरंजन और ज्ञान वर्धन को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करता रहेगा।