बीकानेर, हरित राजस्थान योजना की भावना बच्चो में जागृत पैदा करने के लिए राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर द्वारा 21 जुलाई को दयानंद पब्लिक स्कूल के सभागार में संभाग स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा। अकादमी के सचिव अनुसार प्रतियोगिता 8 से 11 वर्ष 12 से 16 वर्ष दो वर्ग में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में संभाग के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्रा एवं छात्राओं भाग ले सकते है। प्रत्येक आयुवर्ग को पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। सचिव में बताया कि प्रथम पुरस्कार 1000 रूपए, द्वितिय पुरस्कार 750 रूपए तृतीय पुरस्कार 500 रूपए सात्वनां पुरस्कार स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेगें। दोनो वर्ग की प्रतियोगिता में अलग-अलग निर्णायक मण्डल का गठन किया गया है। पुरस्कार का समय 9 बजे से 11 बजे तक रखा गया है। पुरस्कार वितरण दोपहर 12 बजे किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं की कार्डस सीट राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृती अकादमी द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतियोगियो को प्रमाण पत्र तथा अल्पाहार दिया जायेगा। संभाग स्तर के बच्चों को बुलाने के लिए अध्यक्ष डॉ महेन्द्र खडगावत राजस्थानी भाषा अकादमी ने चुरू, हनुमानगढ के जिला कलेक्टर को पत्र के द्वारा अधिक से अधिक बच्चों का भाग लेने के लिए लिखा है।