सूरतगढ, इलाके म मंगलवार को हुई जोरदार बरसात से शहर जलमग्न हो गया। करीब डेढ घण्टे की मूसलाधार बारिश से जहां मुख्य बाजार की अनेक दुकानों में पानी घुस गया, वहीं निचली बस्तियां भी लबालब हो गई। आसपास के क्षेत्र में भी अच्छी बरसात होने से किसानों के चेहरों पर रौनक छा गई है। मुख्य बाजार सहित शहर के अनेक हिस्सों में देर शाम तक भी पानी जमा था।
बरसात का दौर सुबह 7.30 बजे के करीब शुरू हुआ। कुछ समय बरसने के बाद पौने नौ बजे भी फिर मूसलाधार बरसात का दौर शुरू हुआ। जो कुछ अंतराल पर साढे ग्याहर बजे तक जारी रहा। इस झमाझम से मुख्य बाजार, सब्जी मण्डी रोड, सिनेमा रोड, पुराना बस स्टेण्ड रोड, मोदी सिनेमा रोड, भग्गु वाला कुआ चौक, पुरानी धानमण्डी, बीकानेर मार्ग, मानकसर चुंगी रोड, नगरपालिका रोड सहित अनेक कच्ची बस्तियों में एक से डेढ फीट तक पानी जमा हो गया। मुख्य बाजार स्थित अनेक दुकानों में पानी घुसने से काफी नुकसान हो गया। शाम तक बाजार में पानी खडा होने से काफी दुकानों को बंद ही रखना पडा। बाजार में खडे पानी से बडे वाहन गुजरने से दुकानों ज्यादा पानी जा रहा था। इस कारण दुकानदारों ने कुछ समय के लिए बडे वाहनों का बाजार से आवागमन बंद करवा दिया। पानी जमा होने से राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पडी। अनेक दुपहिया वाहन पानी में बंद हो गये। बरसात के दौरान ही विद्यालयों की छुट्टी होने की वजह से बच्चों को भीगते हुए घर पहच पडा। उनके बस्ते भीगने के कारण पुस्तकें आदि खराब हो गई। कच्ची बस्ती के काफी घरों में बरसात के घुसे पानी को निकालने में काफी मशक्कत करनी पडी। आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश की सूचना मिली है। किसानों के अनुसार यह बरसात फसलों के लिए वरदान है। टिब्बा क्षेत्र की बारानी भूमि में उपज के लिए इस बरसात की काफी दरकार थी। तहसील कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को हुई बारिश 39 मिमी दर्ज की गई है।
विकास यादव