बीकानेर, व्यावसाय घरों व उद्योगों में पाईप के जरिये गैस पहुंचाने का काम बीकानेर में जल्द ही शुरू होने वाला है। गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने द कॉरपोरेट प्रोफाइल्स से अनुबंध किया है। जिसके लिए द कॉरपोरेशन प्रोफाइल्स एक सर्वे कर भविष्य में यहां होने वाली गैस की खपत पर रिर्पोट तैयार कर गेल को देगी। जानकारी के अनुसार जैसलमेर के रामगढ क्षेत्र से राज्य के 10 जिलो में गैस आपूर्ति लाईन दी जायेगी। जिसमें जोधपुर, जैसलमेर, बाडमेर, जालौर, सिरोही, बीकानेर, नागौर, चुरू एवं पाली इस सम्बन्ध में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक आरएस अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलें में ऑयल, केरोसिन असेज आदि उपयोग में लाने वाले उपभोक्ताओं की नेचुरल गैस पाईप लाईन दी जायेगी। उन्होनें बताया कि उद्योग केन्द्र द्वारा जिले के सभी उद्योग संघो को एक पत्र भेजकर निर्धारित प्रपत्र तिन दिनों में जानकारी प्रस्तुत करने के लिये लिखा गया है। गैस पाईप लाईन आने से व्यवसाय व उद्योगों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में भारत के पच्चिस शहरों में नेचुरल गैस आपूर्ति की जा रही है।