KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS 08 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website


बरसिंहसर पलाना के लिए आठ हजार करोड की घोषणा, एक हजार मेघावाट का होगा उत्पादन
14 Aug 2008

बरसिंहसर पलाना के लिए आठ हजार करोड की घोषण के साथ प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की भी घोषणा, सितंम्बर तक शिलान्यास की संभावना, दस हजार व्यक्तियों के रोजगार की संभावना, काँग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री ने की घोषणा


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Educational Short Stories in Hindi

बीकानेर में स्थित बरसिंहसर पलाना लिग्नाइट परियोजना के लिए आने वाले समय में एक हजार मेघावाट की क्षमता की बिजली पैदा की जाएगी। इस आशय की घोषणा आज बीकानेर में केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री संतोष बागडोदिया ने की। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में बरसिंहसर पलाना लिग्नाईट परियोजना में दो सौ पचास मेघावट की क्षमता के लिए कार्य किया जा रहा है जिसे बढाकर एक हजार मेघावट का स्वरूप दिया जाएगा। इस कार्य के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ढाई सौ मेघावाट के तीन और उपक्रम लगाए जाएंगे और इस कार्य हेतु केन्द्र सरकार आठ हजार करोड रूपया खर्च किया जाएगा। बोगडोदिया आज बीकानेर में शहर जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री बागडोदिया ने इस आशय की भी घोषण की कि स्थानीय लोगों को इस परियोजना में ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए बीकानेर में ही एक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी जहाँ पर स्थानीय लोगों को बरसिंहसर पलाना परियोजना में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण केन्द्र को तकनीकी विकास के लिए हर संभव सुविधाऍं प्रदान की जाऍंगी। बागडोदिया ने बताया कि इस योजना के चालू हो जाने के बीकानेर के दस हजार अतिरिक्त लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बागडोदिया ने कार्यकर्ताओं को यह भी भरोसा दिलाया कि अतिशीघ्र यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गाँधी से समय लेकर सितम्बर तक इस कार्य का शिलान्यास कर दिया जाएगा।
बागडोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर विकास विरोधी होने व गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया। बागडोदिया ने कहा कि काँग्रेस का सम्पन्न व सुनहरा इतिहास रहा है और त्याग का इतिहास रहा है। सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी के नेतृत्व को प्रखर नेतृत्व बताते हुए बागडोदिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ले और इसकी तैयारी में लग जाऍं इन्होंने आपसी मनमुटाव को भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लडने का आह्वान किया।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन को बीकानेर के विधायक और प्रदेश काँग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ बी डी कल्ला ने भी सम्बोधित किया। कल्ला ने वसुधरा सरकार पर जम कर कटाक्ष किया और कहा कि वर्तमान सरकार बीकानेर की जनता को गुमराह कर रही है। कल्ला ने सरकार पर आरोप लगाया कि बीकानेर की कॉलोनियों के भूखण्ड बेचकर कॉलोनियों के विकास का पैसा नगर सुधार न्यास मुख्यमंत्री को खुश करने में लगा रहा है जो बीकानेर की जनता के साथ अन्याय है। कल्ला ने वसुधरा सरकार पर बीकानेर के हितों के साथ कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली काँग्रेस सरकार ने बीकानेर के विकास के लिए जो सौ करोड रूपये दिये थे वे सारे रूपये कोटा व झालावाड के विकास में खर्च कर दिए गए। कल्ला ने बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज व बीकानेर विश्वविद्यालय के साथ भी सौतैला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कल्ला ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिए सुझाव भी माँगे।
इस सम्मेलन को शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, उपाध्यक्ष बाबू जयशंकर जोशी, बीकानेर नगर परिषद के पूर्व उप सभापति व प्रदेश काँग्रेस सचिव ताज खाँ, देहात काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ललित आजाद, बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के चेयरमैन सुरेन्द्र व्यास, वरिष्ठ काँग्रेसी नेता के के व्यास और अब्दुल मजीद खोखर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मनोर किराडू, वरिष्ठ समाजसेवी व काँग्रेसी मूलचंद रंगा, ब्लाक अध्यक्ष सुशील थिरानी, राजीव यूथ कल्ब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, वरिष्ठ पार्षद कर्णपालसिंह शेखावत, वरिष्ठ काँग्रेसी हरिनारायण व्यास, जुगलकिशोर आचार्य, पार्षद जितेन्द्र रायसर सहित नगर परिषद बीकानेर के सभी काँग्रेसी पार्षद, काँग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Barsinghsar Palana lignite Project Bikaner

Pelagian Dictionary

पलाना
के
लिए
आठ
हजार
करोड
की
घोषणा
एक
हजार
मेघावाट
का
होगा
उत्पादन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Delta Received the BSNL Award for Best Telecom Equipment Manufacturer

Hindi To English and Enlish to Hindi Dictionary Developed by Pelgian Softwares, Bikaner (Rajasthan) India

Katrina Kaif and Akshay Kumar in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares