बीकानेर। जन्माष्टमी के दौरान लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का बर्थ-डे धूमधाम से मनाया जा रहा है जहां एक और सभी गली, मौहल्लों व मंदिरों में रंग बिरंगी रोशनियों से सजावट के साथ श्रीकृष्ण का सजीव झांकियों को दर्शा रही हैं एक और जहां कृष्ण मंदिर भीनासर में सजीव झांकियों में ब्रह्माण्ड रथ, सालिगराम विवाह व अनेक प्रकार की झांकियां, गंगाशहर, खडगावतों का मौहल्ला, कुम्हारों का मौहल्ला आदि अनेक मौहल्लों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण की सजीव झांकिया प्रस्तुत की जिनमें सुदामा चरित्र का उल्लेख तो देखते ही बनता है जहां श्रीकृष्ण के जन्म होते ही रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण के मामा कंस का वध करेंगे। आज सुबह से ही दिनभर मंदिरों, मौहल्लों में रौनक नजर आई। साथ ही कई स्थानों पर तो श्रवण कुमार अपने अंधे माता पिता को ले जाते हुए सजीव दिखाकर लोगों ध्यान केन्दि्रत कर रहा था। कई स्थानों पर जेल इत्यादि का बडे सुंदर ढंग से बनाया गया। साथ ही विभिन्न कृष्ण मंदिरों में झांकियों की भरमार रही और लोगों का हुजूम देखते ही बन रहा था। लोगों को इंतजार है तो श्रीकृष्ण जन्म के साथ कंस वध का। जैसे ही रात्रि को 12 बजेंगे वैसे ही गली, मौहल्लों से कंस वध का नजारा नजर आएगा।