स्वाधीनता दिवस पर 30 जने सम्मानित
14 Aug
2009
बीकानेर। स्वाधीनता दिवस पर 15 अगस्त को डा.करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर 30 जनों को सम्मानित किया जायेगा। जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में भारत में 14 वां व राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विपुल उज्ज्जवल को,बी.वी.साईन्स एण्ड ए.एच.परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डा.मोनिका करनाणी को, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा ललित कला वर्ग की वरियता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर निहारिका भार्गव को,जी.टी. के सारेगामा लिटिल चैम्प में भाग लेने वाली कुमारी प्रियंका मालिया को,कैडेट के रूप में चयन होने पर धर्मवीर सिंह नाथावत को,कराटें में गणेश कुमार हर्ष को,सांइक्लिग में रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने पर सुरजा राम और जेठा राम को,राष्ट्रीय कंराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु.अजरा खान,पावर लिपिटिंग में स्वर्ण एवं तीन रजत प्राप्त करने पर दीपिका यादव को,मिनि विश्व मास्टर ऑपन चैम्पियनशिप बैंकॉक में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर धावक मोहन सिंह सांखला को सम्मानित किया जायेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि 8 वीं एशियन यूथ क्लाईम्बिंग चैम्पियनशिप कजाकिस्तान में पहला स्थान प्राप्त करने पर अंकित शर्मा को,उत्कृष्ट अध्यापन एवं पशु कल्याण क्षेत्रा में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉ.अनिल आहूजा को,मलेरिया रोग के शोध कार्य पर डा.सतीश कच्छावा को,संस्थागत प्रसव में श्रेष्ठ कार्य करने पर डा.विेजय लक्ष्मी व्यास को,विधान सभा एवं लोक सभा चुनाव में उल्लेखनीय कार्य करने पर हरीश छतवानी को,इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्युतीकरण कार्य के लिए उज्ज्वल कुमार कल्ला को,पेयजल लाईनों को कम समय में डालने पर तुलसी राम शर्मा को,महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय में कार्य व्यवस्था के तहत अन्तर विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2008-2009 में इनके प्रयासों से 13 पदक प्राप्त करने पर डा.शंकर लाल प्रजापत को,कार्य के प्रति इमानदारी एवं लगन एवं निष्ठा के लिए कनिष्ट लिपिक विजय नारायण व्यास, कनिष्ट लिपिक नारायण सिंह,कनिष्ट लिपिक,सुभाष महोबिया,कनिष्ट लिपिक किशन कुमार पुरोहित,कनिष्ट लिपिक नवल किशोर,कनिष्ट लिपिक अशोक रंगा,प्रसाविका वीणा सियोटा,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (बागवान) कैलाश नाथ गोस्वामी,सहायक कर्मचारी आशा राम,समाज सेवी मनोज चौधरी और जिला स्तरीय हैण्डी क्राफट प्रतियागिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अयूब उस्ता को सम्मानित किया जायेगा।
|