बीकानेर। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शंखनाद कर चुके कन्हैयालाल सेवग उर्फ मामा अपना जन्मदिन १४ अगस्त जन्माष्टमी के दिन 15 घंटे तक निरंतर शंखनाद अपने रांगडी चौक स्थित मकान में करेंगे। इस संबंध में दर्शन संस्थान के सचिव शिव कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि सजीव झांकी में अपनी पारंपरिक गणवेश में 15 घंटे लगातार शंखनाद करके नया इतिहास रचेंगे। स्वाधीनता दिवस के दौरान शिक्षा निदेशालय में शंखनाद करते आये हैं सेवग की इच्छा है कि वे अपना नाम रोशन करें। शंखनाद को सुनने कई लोगों का आना जाना जारी है एक और जहां लोग कंस का वध करेंगे वहीं मामा अपना शंखनाद से लोगों का मनोरंजन करेंगे।