जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में आयोजित होने वाले 62वें राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में विभिन्न विभागों के 13 अधिकारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं एवं कार्यों के लिए योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में जिला कलेक्टर करौली नीरज. के. पवन, उपायुक्त (प्रशासन) द्वितीय वाणिज्यिक कर विभाग जयपुर मातादीन शर्मा, कंट्रोलर राज्यपाल हाउस होल्ड राजभवन जयपुर जसवंत सिंह, उप सचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर रामचरण लाल मीणा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी राजकीय चिकित्सालय राजस्थान विधानसभा जयपुर डॉ. संजीव माथुर एवं उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भीलवाडाओमप्रकाश तोषनीवाल शामिल हैं। इसी प्रकार निरीक्षक (ऑडिट) सहकारी समितियां जयपुर सुश्री अंजु गर्ग, सहायक मंत्रिमंडल सचिवालय शासन सचिवालय जयपुर श्री महेंद्र सिंह, सहायक सामान्य प्रशासन विभाग शासन सचिवालय जयपुर गोपालकृष्ण मिश्रा, सूचना सहायक 13वां वित्त आयोग प्रकोष्ठ वित्त विभाग जयपुर रामावतार शर्मा एवं वरिष्ठ लिपिक राज्यपाल सचिवालय राजभवन जयपुर आसूसिंह को उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जयपुर अर्जुन राज मोहनोत और अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) जयपुर सुरेश अग्रवाल को भी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।