गणेश चतुर्थी पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
14 Sep
2007
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ, 14 सितम्बर । जिले में शनिवार 15 सितम्बर को आयोजित गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने कानून व्यवस्था एवं सम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं । उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को अपने -अपने क्षेत्र में तहसीलदार व नायब तहसीलदार से सतत सम्फ रखने व अपने उपखण्ड क्षेत्र में इस दौरान मंदिर व धार्मिक स्थलों पर जुलूस या शोभायात्रा निकाले जाने पर पूर्ण निगरानी रखते हुए शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया हैं ।
उन्होंने बताया कि इन पर्वो पर सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) हनुमानगढ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स व अधिकारियों को जिला मजिस्ट्रेट से सम्फ बनाए रखते हुए समय-समय पर घटनाक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान कोई भी अधिकारी बिना जिला कलक्टर की अनुमति के मुख्यालय नही छोडेग।
|