विद्यार्थी मित्र लगाए जाने की प्रक्रिया जारी
14 Sep
2007
विद्यार्थी मित्र योजना में 50 व शिक्षण व्यवस्था अन्तर्गत 50 शिक्षक लगाए गए
डूंगरपुर 14 सितंबर/माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जिले के विभिन्न माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों म नियमित अध्यापन कार्य के सुचारू संपादन की दृष्टि विद्यालयों में प्राध्यापक एवं वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पदों पद विद्यार्थी मित्र योजना के तहत विद्यार्थी मित्र लगाए जाने की कार्यवाही प्रगति पर है।
जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि योजनान्तर्गत व्याख्याता पद हेतु 4 हजार, वरिष्ठ अध्यापक हेतु 3 हजार रूपए निश्चित मानदेय के आधार पर लगाने की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई है। इस क्रम में अब तक जिले में 35 व्याख्याताओं एवं 15 वरिष्ठ अध्यापकों को विभिन्न पदों पर लगाया गया है।
इसके अतिरिक्त जिला कलक्टर के निर्देशों एवं आवश्यकतानुसार विभिन्न विद्यालयों में 25 व्याख्याताओं, 15 वरिष्ठ अध्यापकों एवं 10 अध्यापकों को अन्यत्र विद्यालयों से रिक्त पदों पर शिक्षण व्यवस्था की दृष्टि से लगाया गया है।
शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा रिक्त पदों पर विद्यार्थी मित्र योजनान्तर्गत लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है तथा आवश्यकतानुसार जिले में शिक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत अन्य रिक्त पदों पर भी वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू किया जाना विभाग की प्रथम वरीयता है। उन्होंने इस व्यवस्था के संबंध में अभिभावकों से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया है।
|