KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Dos Base Payroll Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


रावतसर में राहत, पानी की निकासी व विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए व्यापक दिशा निर्देश
14 Sep 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


हनुमानगढ 14 सितम्बर। रावतसर एवं आस-पास के गंावो में हुई अतिवृष्टि के कारण प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत पहुचाने, पानी की निकासी एवं सम्पुर्ण कस्बे मे कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में  सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस मे अधिकारियो की बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारीयों को यह निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित स्थान का सौपे गये दायित्व का निर्वहन करेगे तथा किसी भी प्रकार की घटनाक्रम एवं सूचना से तहसील कन्ट्रौल रूम प्रभारी को अवगत करावेगे तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर हनुमानगढ को अवगत कराये बिना अपना स्थान नहीं छोडेगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर हनुमानगढ को सम्पूर्ण सूचनाओ एवं व्यवस्थाओं का प्रभरी बनाया गया है।
 बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नोहर को प्रभावित लोगों का सर्वे एवं तकनीकी व्यवस्थाओं तथा उपखण्डाधिकारी, रावतसर को प्राटोकॉल, रहने की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं, उपखण्डाधिकारी, नोहर को यातायात एवं कानून व्यवस्था, जिला रसद अधिकारी, हनुमानगढ को प्रभावित लोगों के खाने के पेप*ट, एवं वाहनो के लिए पीओएल आदि की व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, हनुमानगढ को प्रभावित लोगों की चिकित्सा एवं स्वास्थय व्यवस्था, तहसीलदार रावतसर को प्रभावित लोगो एवमं गावों का सर्वेकार्य से सम्बंधित निर्देश प्रदान किए गए। नायब तहसीलदार पल्लू को 99आरडी पर प्रभारी के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए गए ।
 उपखण्डाधिकारी नोहर को निर्देशित किया गया कि पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखना सुनिश्चित करेंगे। उनको यह भी निर्देश दिये गये कि मुख्य सडक पर जहां पानी भरा हुआ है, कोई भी वाहन नहीं जाये। व्यक्तियों के आने जाने के लिए नगरपालिका के दो ट्रेक्टर्स की व्यवस्था करवायें। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनावश्यक रूप से सरकारी वाहनों का मुख्य सडक पर भरे हुए पानी में उपयोग नहीं करें। अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग नोहर ने अवगत कराया कि मुख्य सडक पर पानी भर जाने तथा वाहनों की अत्यधिक आवागमन के कारण मुख्य सडक टूट गई है, जिससे बडे-बडे खड्डे बन जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का आवागमन उचित नहीं है। अतः मुख्य सडक से वाहनों का आवागमन बन्द करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नोहर को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार ही सरकारी वाहनों का आवागमन करवायें अन्य सभी वाहन अविलम्ब बन्द करवाया जाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि रावतसर एवं अन्य प्रभावित गांव जैसै - चाईया, कनवानी, सरदारपुरा, जीवननगर आदि गांवों के सर्वे का सम्पूर्ण दायित्व तहसीलदार रावतसर एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका रावतसर का होगा। उन्होने निर्देशित किया कि नगरपालिका के वार्ड वाईज सर्वे दलो का गठन किया जाकर प्रत्येक परिवार वाईज,मकानों का सर्वे  -कच्चा एव पक्का, आंशिक एवं पूर्ण क्षतिग्रस्त सम्बंधी रिपोर्ट शुक्रवार को ही तहसीलदार रावतसर एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका रावतसर प्रस्तुत करेगें।
ग्रामीण क्षैत्र में प्रभावित परिवारों एवं घरो का उपरोक्तानुसार तथा खेतों का सर्वे करके नायबतहसीलदार नोहर एवं तहसीलदार रावतसर को निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर महोदय ने निर्देश दिया कि पेयजल की व्यवस्था का सम्पूर्ण दायित्व अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग नोहर का होगा। इनके द्वारा निर्धारित 12 पेयजल टैंकर्स एवं उनके उपलब्ध होने के स्थान का निर्धारण कर की सूची तहसील कण्ट्रोल रूम में तुरन्त उपलब्ध करायेंगे। लोगों को जानकारी देंगे कि पानी को उबालकर पीयें तथा पेयजल की कोई समस्या हो तो तुरन्त सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग रावतसर कार्यालय एवं कण्ट्रोल रूम तहसील कार्यालय को देंगे।
जिला कलक्टर महोदय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, हनुमानगढ को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों से सम्बन्धित सूचनाएं कण्ट्रोल रूम तहसील कार्यालय को देंगे। अतिवृष्टि से प्रभावित अस्पताल में भर्ती किये गये व्यक्तियों की सूचना,पांच से अधिक उल्टी एवं दस्त के मरीजों से सम्बन्धित सूचना,डीडीटी, मोबिल-ऑयल, केरोसीन आदि के छिडकाव की सूचना,घर-घर जाकर वार्डवाईज किये गये सर्वे की सूचना,आदि देने के लिए उन्हें निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया कि पेटदर्द, सरदर्द, उल्टी एवं दस्त सम्बन्धी दवाईयों के पैकेट्स बनाकर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका रावतसर को उपलब्ध करवायें ताकि सर्वे के दौरान प्रभावित लोगों को तुरन्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
जिला रसद अधिकारी हनुमानगढ को निर्देशित किया गया कि अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवायें तथा प्रतिदिन उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री सम्बन्धी एवं लाभान्वित व्यक्तियों की सूची कण्ट्रोल रूम तहसील कार्यालय को दें। खाद्य सामग्री वितरण हेतु अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका रावतसर एवं अध्यक्ष नगरपालिका रावतसर से चर्चा कर दो स्थानों का निर्धारण करने के निर्देश दिए गए।
अतिवृष्टि से प्रभावित मरम्मत कार्यों के प्रस्ताव के बारे में सभी तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अतिवृष्टि से प्रभावित उनके विभाग से सम्बन्धित एवं अन्य विभाग जैसे, चिकित्सा, विधालय, सहकारी संस्थाएं एवं अन्य राजकीय भवनों सडकों की मरम्मत के लिए एस्टीमैट तत्काल अतिरिक्त जिला कलक्टर, नोहर को उपलब्ध करायें।  अधिशाषी अभियन्ता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. नोहर को बैठक में निर्देशित किया गया कि रावतसर कस्बा एवं प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति हेतु तत्काल लाईनों की मरम्मत आदि कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिशाषी अभियन्ता, साहवा लिफट आईजीएनपी रावतसर को निर्देशित किया गया कि पूर्व में दिये गये निर्देशानुसार पानी की निकासी हेतु ठोस कार्यवाही करें।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

राहत
पानी
निकासी
विभिन्न
व्यवस्थाओं
व्यापक
दिशा
निर्देश


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Ayesha Takiya


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares