बीकानेर। जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। जन सुनवाई में मिले आवेदनों पर तुरन्त कार्यवाही की जायेगी। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। गुहा सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपने कक्ष में जन सुनवाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिकों ने 146 आवेदन दिये हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत राजासर उर्फ करणीसर के शिवचन्द गोदारा ने पट्टा दिलाने के लिए आवेदन किया है,जिसे संबंधित अधिकारी को इस पर कार्यवाही के निर्देश दिये है। रानीसर बास बीकानेर के तोलाराम ने कृषि भूमि ग्राम चकगर्बी के सीमाज्ञान करवाने,ग्राम पंचायत बदरासर के स्कूल एवं शमशान भूमि के मध्य रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन किया है। इसी प्रकार से जन किसान पंचायत बीकानेर ने कन्टीजेंसी के तहत 3 जी.एम.आर. सहित कोलायत के विभिन्न चकों में हैण्ड पम्प लगाने,बुद्धनाथ,मनीराम तथा बजरंग लाल (लूणकरनसर) ने अपने पुराने भूखण्डों को मण्डी विकास समिति द्वारा किये हुए नाजायज आंवटन की जांच करवाने की मांग की है। गुहा ने बताया कि लालगढ रेलवे स्टेशन से पूगल रोड बाईपास में गरीबों के पुर्नवास के लिए सस्तीदर पर भूखण्ड उपलब्ध कराने, नयाशहर के धनपत बिहाणी ने संयुक्त अविभाजित खाते की प्रार्थी को 0.53 हैक्टयर कृषि भूमि पर 90 बी की कार्यवाही को रोकने की मांग की है। ग्राम खुमाराम जोगनाथ को राजस्व गांव घोषित करवाने को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन किया हैं। मेनका और शमा पुत्री बाबूलाल ने इंदिरा आवास के चैक को पंचायत समिति के सरपंच द्वारा ले जाने पर कार्यवाही मांग की है।