बीकानेर। प्रशिक्षित बेरोजगार प्रशिक्षित होने के बाद भी सरकारी नौकरी की आस लगाए बेरोजगारों ने सोमवार को प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों ने रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल व शिक्षा सचिव को अपनी 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा। संघ से जुडे प्रशिक्षित बेरोजगारों ने बताया कि राज्य सरकार प्रतिवर्ष हजारों की तादाद में छात्रों बीएड व बीएसटीसी करवाकर प्रशिक्षित कर रही है लेकिन उनको नौकरी देने के ठोस उपाय नहीं कर रही है जबकि प्रदेश के अनेक विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त पडे हैं इसके बावजूद भी सरकार उन पदों को भरने की कोई कोशिश नहीं कर रही है। चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकालने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार बनने के बाद कांग्रेस के नेता अपने वादों को भूल गये। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने नियुक्ति देने की मांग की।