बीकानेर। मानव प्रबधन प्रन्यास द्वारा 15वीं गीता प्रतियोगिता 17 सितम्बर को आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के लिए प्रथम चरण की प्रतियोगिता के लिए शिवबाडी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करवाने के बारे में चर्चा हुई। इस संबंध में प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. शशि गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 740 विद्यालय व महाविद्यालयों से लगभग 72 हजार विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया तथा द्वितीय चरण की लिखित प्रतियोगिता 28 अक्टूबर को होगी जिसमें 30 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे जिसमें 10 जिलों के 222 विद्यालय के 30 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यकर्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि इसके सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा गीता प्रतियोगिता के लिए गांवों से भी संपर्क किया जा चुका है तथा इसके सफल संचालन के लिए विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।