बीकानेर। राष्ट्र भाषा हिन्दी को लेकर हमारे शिक्षा विभाग में कितनी लापरवाही है यह लापरवाही शिक्षा के शिविर पंचांग में देखने को मिली। शिक्षा विभाग ने इसमें हिन्दी दिवस का उल्लेख ही नहीं किया है जब इस मामले का खुलासा हुआ तो आनन फानन में निर्देश भी जारी किये गये लेकिन अधिकांश स्कूलों तक यह आदेश नहीं पहुंच पाये। लेकिन अब विभागीय अधिकारी इस मामले में अपनी सफाई पेश करने में जुटे हैं। संपूर्ण पंचांग तिथिवार जारी किया गया है लेकिन जब हिन्दी दिवस की बात आती है तो यह महत्वपूर्ण दिवस विभाग के शिविर पंचांग में कहीं उल्लेख ही नहीं है। विभाग ने अपने इस पंचांग में इस माह में आयोजित कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया है पंचांग के अनुसार 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस, 8 सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस, 8 से 10 सितम्बर तक स्कूलों में जिला स्तरीय जीवन कौशल विकास मेला, 11 से 12 सितम्बर जिला शिक्षक सम्मेलन, 13 से 18 सितम्बर प्रथम समूह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 16 से 17 सितम्बर को प्राथमिक ब्लॉक स्तर खेल प्रतियोगिता का उल्लेख किया है लेकिन सोमवार को मनाया जाने वाला हिन्दी दिवस का उल्लेख कहीं नजर नहीं आ रहा है। विभाग को अपनी इस त्रुटि का पता था लेकिन सप्ताहभर पहले ही जिला शिक्षा अधिकारियों को इस गलती की सूचना भेज दी थी। 14 दिसम्बर को हिन्दी दिवस मनाने के संशोधित निर्देश भी जारी किये लेकिन यह निर्देश कई विद्यालयों में नहीं मिले।