विद्युत निगम के अभियन्ता पदोन्नत
14 Sep
2009
जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम में चयन समिति की सिफारिश पर सोमवार को जारी आदेश द्वारा 11 अधीक्षण अभियन्ताओं को पदोन्नत कर उप मुख्य अभियंता बनाया गया है। विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डॉक्टर एस.के. कल्ला ने बताया कि पदोन्नति पर आर. सी. रस्तोगी व दुर्गाप्रसाद वर्मा को धौलपुर गैस ताप बिजलीघर, धीरेन्द्र भटनागर को छबडा ताप बिजलीघर, प्रकाश चन्द जैन को कालीसिंध झालावाड तापीय परियोजना, अशोक कुमार पुरोहित व एस.एस. मीणा को कोटा सुपर ताप बिजलीघर, मनेष कुमार सूरी को गिरल ताप बिजलीघर, श्री ओ.पी. खण्डेलवाल, प्रहलाद सहाय आर्य व नरेन्द्र कुमार जैन को सूरतगढ सुपर ताप बिजलीघर में उप मुख्य अभियन्ता बनाया गया है। डॉ. कल्ला ने बताया कि अधीक्षण अभियन्ता (सिविल) अशोक कुमार अग्रवाल को पदोन्नत कर उपमुख्य अभियन्ता (सिविल-एसटीपीएस) सूरतगढ ताप बिजलीघर में लगाया गया है।
|