अखिल भारतीय माड गायन प्रतियोगिता 3 को
14 Oct
2008
बीकानेर, अल्लाह जिलाई बाई माड गायकी प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा आयोजित 16 वें अखिल भारतीय माड समारोह के तहत माड गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी ने बताया कि 3 नवंबर को प्रातरु 9.30 बजे टाउन हॉल बीकानेर में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता बाल, किशोर एवं युवा वर्ग में पृथक-पृथक होगी। प्रतियोगिता में किसी भी भाषा में माड आधारित रचनाएं सम्मिलित की जाएंगी। प्रतियोगिता का शुल्क बाल एवं किशोर वर्ग के लिए २० रूपये तथा युवा वर्ग के लिए ३० रूपये रखा गया है। आवेदन पत्रा व शुल्क डॉ. मुरारी शर्मा, प्रभारी माड गायन प्रतियोगिता, श्री संगीत भारती, औद्योगिक क्षेत्रा, रानी बाजार बीकानेर अथवा फोन न. 2543757 को डाक अथवा व्यक्तिशः जमा कराया जा सकता है।
|