व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मार,गैस सिलेण्डर जब्त किये
14 Oct
2008
बीकानेर, जिला रसद अधिकारी ने भारतीय पैट्रोलियम कॉरपरेशन के संयुक्तत्वावधान में मंगलवार को कार्यवाही करते हुए 11 घरेलू गैस सिलेण्डरों को विभिन्न प्रतिष्ठानों से जब्त किये है। इनका उपयोग व्यवसायिक हो रहा था।
जिला रसद कार्यालय के इंस्पेक्टर आशा चौधरी,भंवर सिंह राठौड, उस्मान गनी कैलाश स्वामी,चिमन लाल ओझा ने संयुक्त कार्यवाही कर गंगाशहर रोड, रानीबाजार, हॉस्पिटल रोड,बिशनोई घर्मशाला के पास दुकानों पर छापे मारकर 11 घरेलू सिलेण्डर को जब्त किये गये है। जिला रसद अधिकारी राजीव भाकल ने बताया कि माह सितम्बर में 64 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर 69 घरेलू सिलेण्डर जब्त किये गये।
|