डूंगरपुर १४ नवंबर/अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आमजनों की सुविधा के लिए जिला कलक्टर नीरज के.पवन की पहल पर कलेक्ट्रेट परिसर में लागू किए गए ड्रेस कोड, ई-वॉच, म्यूजिक व एड्रेस सिस्टम पर जनप्रतिनिधि भी खासे उत्साहित है और इसमें अपना सहयोग प्रदान करते हुए इसे समर्थन प्रदान कर रहे है। इसी क्रम में चौरासी विधायक सुशील कटारा ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी तरफ से टाई गिफ्ट करने की घोष् ाणा को बुधवार को मूर्त रूप प्रदान किया गया।
आज अपराह्न विधायक कटारा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को टाई गिफ्ट की और इस नवाचार को सराहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके संपादन में पारदर्शिता बरतते हुए आमजनों व जनप्रतिनिधियों की सुविधा के लिए ड्रेस कोड लागू करने का अभिनव प्रयास किया है जिसको हर किसी द्वारा सराहा जा रहा है।
कलक्टर नीरज के.पवन ने कटारा के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जनहित में लागू किए गए इन नवाचारों से सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से उत्साहित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए परिसर के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ड्रेस कोड को अंगीकार करने जैसी ही प्रतिबद्धता दिखाई जाएगी।
इस मौके पर विधायक कटारा ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया व प्रशासन के नवाचार की हौंसला अफजाई की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर टीआर जोशी, उपख् ाण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, एसीईओ बीएल राव सहित परिसर के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।