www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
EDA - School Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
03 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समन्वय से करें कार्य : कलक्टर
14 Nov 2007

वागड महोत्सव की समीक्षा बैठक संपन्न


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

डूंगरपुर १४ नवंबर/जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे वागड महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें और सौपी गई जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।
कलक्टर पवन बुधवार को स्थानीय जिला परिषद सभागार में आगामी २१ नवंबर से प्रारंभ होने वाले पांच दिवसीय रंगारंग वागड महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्हने पांचों दिनों के विभिन्न आयोजनों के लिए तैयारियों की विभाग व कार्यक्रवार समीक्षा की और निर्देश प्रदान किए कि प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्व निर्धारित योजनानुसार अमलीजामा पहनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें ताकि आयोजन को भव्यता प्रदान की जा सकें।
बैठक में महाराजकवर हर्षवर्धनसिंह ने महोत्सव दौरान संभागियों को उदयविलास पैलेस की तरफ से पुरस्कार देने की ईच्छा जताई वहीं पर्यटन को बढावा देने विदेशी पर्यटकों को वागडी संस्कृति अनुरूप आतिथ्य प्रदान करने का सुझाव दिया। उन्होंने महोत्सव में वागडी संस्कृति, कला, वेशभूषा का अधिकाधिक दिग्दर्शन कराने का भी सुझाव दिया।
नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी ने डूंगरपुर नगर स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले वागड महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए नगरपालिका की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने को आश्वस्त किया। उन्होंने नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों को इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया।
बैठक के आरंभ में अतिरिक्त जिला कलक्टर टीआर जोशी ने महोत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों व अधिकारियों को दिए गए दायित्वों के बारे में जानकारी दी। कलक्टर ने रन-फॉर-वागड के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, साक्षरता एवं सतत शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को अधिकाधिक संभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे शहरवासियों को इस आयोजन में सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित करें। रन-फॉर-वागड में कलेक्ट्रेट परिसर पर पद्मेश गांधी को तथा डाईट भवन पर संभागियों को रवाना करने के लिए वीरेन्द्रसिंह बेडसा को नियुक्त करते हुए संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
महोत्सव के उद्घाटन और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए उपख् ाण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी की अध्यक्षता में गठित समिति को निर्देश प्रदान किए। इसके तहत प्रत्येक पंचायत समिति से एक झांकी व एक गैर नर्तक दल की सहभागिता सुनिश्चित करने के समस्त विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए । शोभायात्रा में हाथी, घोडों व ऊॅंटों की व्यवस्था के लिए पशुपालन विभाग को, पुलिस व एमबीसी  बेण्ड की व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग तथा आर्मी बेण्ड की व्यवस्था के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए । शोभायात्रा में कलशधारी महिलाओं के लिए आईसीडीएस व साक्षरता व सतत शिक्षा विभाग को तथा आकर्षक वेशभूषा में बालिकाओं के लिए शिक्षा विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा वहीं आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के लिए दो आकर्षक फ्लोटिंग स्टेज के निर्माण के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया गया।
बैठक में कलक्टर ने नौकायन व तैराकी प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रभारी के रूप में उपखण्ड अधिकारी को , मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व साक्षरता व सतत शिक्षा अधिकारी को, फोटो प्रतियोगिता, फोटो व पेन्टिंग प्रदर्शनी के लिए सूचना एवं जनसंफ अधिकारी को नियुक्त करते हुए उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने नौकायन व तैराकी प्रतियोगिता में संभागियों की सुरक्षा के लिए दो गोताखोरों की व्यवस्था करने तथा चिकित्सकों के दल के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्हने नगरपालिका को गेपसागर जलाशय की पाल की विशेष सफाई करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान कलाकारों के आवास,जलपान, सुरक्षा व प्रशंसा पत्र मुद्रण के लिए पृथक-पृथक अधिकारियों को नियुक्त करते हुए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी रामचंद खराडी, एसीईओ बीएल राव, पर्यटन अधिकारी विकास पण्ड्या व अनिल तलवाडया, लीड बैंक मैनेजर टीसी महावर, मेवाड डेयरी के डूंगरलाल पटेल, हीरो होण्डा के राजकुमार दोषी, साहित्यकार रफीक अहमद कंधारी व संजय आमेटा, समस्त विभागीय अधिकारी, भारतीय जीवन बीमा तथा राजस्थान सिन्टेक्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Dr Parag Diwan, VC of UPSC and Dr. David Johnston, President, UWL while Signing the MOU

Pelagian Softwares

Looking Suitable Software for your Business 

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com