राज्य के सितम्बर माह के थोक मूल्य सूचकांक में कमी
14 Nov
2007
हनुमानगढ, १४ नवम्बर। सितम्बर २००७ का राज्य का सामान्य थोक मूल्य सूचकांक आधार वर्ष (१९९९-२०००-१००) पर १५८.१७ रहा है जबकि अगस्त २००७ में यह १५८.२८ था। इस प्रकार सितम्बर, २००७ सूचकांक में माह अगस्त २००७ की तुलना में ०.०७ प्रतिशत की कमी हुई है। सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय की वेबसाईट पर जारी समाचार के अनुसार इस कमी का प्रमुख कारण प्राथमिक वस्तु समूह में ०.७६ प्रतिशत कमी होना रहा है जबकि विनिर्मित उत्पाद समूह में ०.२७ प्रतिशत एवं ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह में ०.१३ प्रतिशत की वृद्धि रही है।
सितम्बर माह में प्राथमिक वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक १४१.४७, ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक का २२६.९१ तथा विनिर्मित उत्पाद का सूचकांक १४७.१० रहा।
गत वर्ष सम्वादी माह सितम्बर २००६ की तुलना में सितम्बर २००७ के सामान्य थोक मूल्य सूचकांक में ६.०० प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका प्रमुख कारण प्राथमिक वस्तु समूह में ६.९६ प्रतिशत एवं विनिर्मित उत्पाद समूह में १०.२४ प्रतिशत की वृद्धि रही है जबकि ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह में २.४७ प्रतिशत की कमी रही है।
|