बीकानेर, जिले की सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन पत्रा भरने के पांचवें दिन शुक्रवार को 11 उम्मीदवारों ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिखर अग्रवाल ने बताया कि खाजूवाला सुरक्षित सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गोविंद राम ने दो पर्चे, बीकानेर पूर्व से किशोर कुमार बैद व भंवर लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में व इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में डा.तनवीर मालावत ने पर्चे भरे । कोलायत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा से पांचवें दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा।
उन्होंने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधान सभा से पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये है। इनमें अशोक कुमार हर्षवाल,मनवर अली,सुन्दर लाल,सरफूदीन भिस्ती व मुलचंद शामिल है।
अग्रवाल ने बताया कि लूणकरनसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा से कपिल ने व श्रीडूंगरगढ से धने सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा भरा है। शुक्रवार को नोखा निर्वाचन क्षेत्रा से किसी प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया।