बीकानेर, समूची मरूधरा आज भी सर्दी व शीतल हवा की चपेट में रहा। बीकानेर सहित सम्भाग के विभिन्न हिस्सों में पूरे दिन आसमान में छाए बादलों ने सूर्यदेव को धरती पर झांकने का मौका ही नहीं दिया। कई स्थानों पर रूक-रूक कर बून्दाबांदी होती रही। हवा के तेज प्रवाह व बादलों के कारण न्यूनतम तापमान तो हालांकि स्थिर रहा, लेकिन धूप नहीं खिलने से सर्दी का प्रकोप आज दूसरे दिन भी बरकरार रहा बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को शीतलहर का एहसास करा दिया है। आकाश में दिन भर बादल छाए रहे और ठिठुरन व तेज सर्दी का दौर जारी रहा। ठंडी हवा चलने से लोग घरों में दुबके रहे। ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड रही। सुबह जल्दी स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पडा। शीतलहर से जनजीवन पर भी असर पडा। सर्दी के तीखे तेवर से बचाव के लिए लोगों ने जहां गर्म कपडों का सहारा लिया वहीं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जगह-जगह अलाव जला ठण्ड को दूर भगाने की कोशिशें करते रहे।सर्दी के असर के साथ ही अस्पतालों में वायरल के मरीजों की संख्या बढी है। चाहते। सर्दी-जुकाम का प्रकोप मौसम अचानक पलटने से जिले में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज की संख्या भी बढ गई है। बच्चे व बुजुर्ग सर्वाधिक मौसम की मार की चपेट में आ रहे हैं। सम्भाग के सबसे बडे पीबीएम अस्पताल समेत राजकीय सेटेलाइट अस्पताल के आउटडोर आज भी सर्दी की मार से पीडित मरीजों की भीड से अटे रहे।