नेहरू जी के आदर्शों पर चलना होगा
14 Nov
2009
बीकानेर आधुनिक भारत के निर्माता चाचा नेहरू बीकानेर पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर आज शहर में अनेक आयोजन हुए। कांग्रेस जनों ने नेहरू की मूर्ति स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया वहीं शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस पर संगोष्ठियां, बाल सभाएं तथा चिकित्सा शिविर लगाये गये। शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्मरण सभा में पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, महापौर के प्रत्याशी भवानीशंकर शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला सहित पार्टी पदाधिकारियों ने चाचा नेहरू को याद किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ.कल्ला ने कहा कि पं.नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने भारत की पहचान विश्व पटल पर स्थापित की। उनके पंचशील सिद्धांत व गुट निरपेक्षता की नीति ने विश्व में शांति ओर सद्भावना का संदेश दिया। महापौर प्रत्याशी भवानीशंकर शर्मा ने कहा कि पं.नेहरू ने आजादी के दौरान अनेक बार जेल गये और अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया। उनके बताय गये आदर्शों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, उपाध्यक्ष बाबू जयशंकर जोशी, होलसेल भंडार के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सुनीता गौड, अनवर अजेमरी, बिट्ठल बिस्सा समेत अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।
|