मुख्यमंत्री की क्रिकेटर पंकज सिंह को बधाई
14 Dec
2007
मुख्यमंत्री ने विश्वास प्रकट किया कि श्री पंकज सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का गौरव बढाएंगे।
जयपुर, १४ दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के क्रिकेट खिलाडी श्री पंकज सिंह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी है।
श्रीमती राजे ने अपने बधाई संदेश में कहा कि श्री सिंह के भारतीय टीम में चयन से जहां राजस्थान का गौरव बढा है, वहीं इससे राजस्थान के युवा क्रिकेटरों को भी आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास प्रकट किया कि श्री पंकज सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का गौरव बढाएंगे।
|