बीकानेर शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति पर छः माह पश्चात भी शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू नही करने सहित 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने आज शिक्षा निदेशालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया, जिसमें प्रदश भर से सैकडों शिक्षक शामिल हुए धरने को संबोधित करते हुए संरक्षक भगवानसिंह ओला ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार ने शारीरिक शिक्षकों के 1000 पदों की भरने की घोषणा की थी, लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी आज तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्य महामंत्री डॉ.रमेश इंदोरिया ने कहा कि न तो सरकार पदों को भर रही है और न ही शारीरिक शिक्षा वर्ग से जुडे प्रथम श्रेणी, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शि. के रिक्त पदों की पदोन्नति के आदेश जारी कर रहा है। आदेशों के बाद भी शिक्षा निदेशालय की हठधर्मिता के चलते शारीरिक शिक्षक परेशान है। अध्यक्ष चम्पालाल भाटी ने निदेशालय में बैठे अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन की ओर से अनेक बार मांग पत्र देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है, जिससे सैकडों शारीरिक शिक्षक आर्थिक व मानसिक परेशानी झेल रही है। धरने को यतीशचंद्र शर्मा, पाली से पधारे श्यामलाल, ब्रह्मदत्त जोशी, हरिबाबू शर्मा, अयूब खान, कमलकिशोर पारीक ने संबोधित किया।