सूरतगढ, (का.स.)मकर सक्रांति पर्व इलाके में लंगर लगाये गये। अनाज मण्डी में बृजलाल, भंवरलाल चाण्डक द्वारा भण्डारा लगाया गया। भण्डारा में भंवरलाल चाण्डक, मनीष चाण्डक आदि ने भोजन करवाया। यह लंगर पिछले कई वर्षों से लगवाया जा रहा है। इसी तरह मण्डी की फर्म गिरधारी लाल संदीप कुमार द्वारा हलवा खिलवाया गया। इस मौके पर सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राचीन शनि मंदिर वार्ड नं. 13 में गरीब व विकलांग लोगों को जन सहयोग से कम्बल दिये गये। शनि मन्दिर के व्यवस्थापक किशन भार्गव ने बताया कि पुण्य कर्म में भक्त लोगों ने बढ-चढ कर भाग लेंगे। ज्ञात रहे मकर सक्रांति के मौके पर प्रतिवर्ष यहां जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किये जाते हैं।