चुनाव के दौरान पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश
15 Jan
2010
बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक एच.जी.राघवेन्द्र सुहासा ने कहा कि पंचायत चुनावों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हर पंचायत पर पुलिस जाब्ता रहेगा तथा मतदान केन्द्र पर भी पुलिस की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा रिजर्व के रूप में पुलिस की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने पुलिस और जोनल मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे सभी परिस्थितियों पर कडी निगरानी रखेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि चुनाव के दौरान धर्म,वर्ण,वर्ग या भाषा के आधार पर नागरिकों में घर्णा पैदा न हो,इस पर पैनी नजर रखी जावे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी उन्हे मिलने वाली शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करें जिससे अपराध न हो पाये। उन्होंने कहा कि चुनाव में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा चुनाव के नियमों का उल्लघंन करने वाले अपराधियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही संबंधी अपराधों की जानकारी प्रत्येक पुलिस अधिकारी को होनी चाहिए। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सतीश जांगिड ने अपराध,चुनाव सभा में अव्यवस्था पैदा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही,पोलिंग स्टेशन या उसके आस-पास प्रचार संबंधी नियमों के अलावा पोलिंग स्टेशन पर दुराचरण,वोट की गोपनीयता भंग करने सहित अन्य अपराधों के होने पर की जाने वाली कार्यवाही पर विस्तार से जानकारी दी।प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी असरफ अली,प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन नत्थू राम,जिला रसद अधिकारी पी.सी.मावर,यूआईटी सचिव हनुमान सिंह शेखावत,उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग भवानी सिंह शेखावत,निर्देशनका मुद्रण प्रभारी एवं सहायक कलक्टर ए.एच.गौरी,, आचार संहिता प्रकोष्ठ प्रभारी ऋषिबाला श्रीमाली आदि उपस्थित थे।
|