बांसवाडा जिले में बडी कार्यवाही ११ दलों द्वारा १११ कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण
15 Feb
2008
३११ अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, तीन दफ्तर बंद मिले

बांसवाडा, राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के स्थायी आदेशों के अन्तर्गत जिला कलक्टर श्री भानु प्रकाष एटूरू की पहल पर बांसवाडा जिले भर में बडी कार्यवाही करते हुए दफ्तरों से गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की पडताल की गई। इससे जिले भर में दिन भर हडकम्प मचा रहा।
इसके अन्तर्गत जिला कलक्टर एटूरू ने शुक्रवार को अधिकारियों के ११ दल गठित कर जिले के समस्त क्षेत्रों के १११ राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया। इस निरीक्षण में इन कार्यालयों के ३११ अधिकारी तथा कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
जिला कलक्टर ने अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) अबरार अहमद, उपखण्ड अधिकारी, कुशलगढ, जिला रसद अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रा के कार्यक्रम अधिकारियों तथा तहसीलदारों के द्वारा शुक्रवार को प्रातः १० बजे से बांसवाडा जिला मुख्यालय, तलवाडा, गढी, घाटोल, बागीदौरा, कुशलगढ, सज्जनगढ, आदि क्षेत्राों में राजकीय कार्यालर्यों, चिकित्सा संस्थाओं, विद्यालयों आदि का आकस्मिक निरीक्षण कराया, जिसमें ११ दलों ने १११ राजकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं की आकस्मिक पहुंच कर जाँच की।
जिला मुख्यालय पर २६ दफ्तरों में १२३ नदारद
जिला कलक्टर भानुप्रकाष एटूरू के अनुसार बांसवाडा जिला मुख्यालय पर आर.सी.एच.ओ. कार्यालय में १३, परिवार कल्याण कार्यालय में १०, माही परियोजना में १०, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में १०, सार्वजनिक निर्माण विभाग में १४, सिंचाई विभाग में ५, भू-प्रबन्ध में ५, कोष कार्यालय में २, नगरपालिका में १३, जिला उद्योग केन्द्र में १४, साक्षरता में ९, बीमा में १, रोजगार कार्यालय में २, जन संफ कार्यालय में २, श्रम कार्यालय में २, माध्यमिक शिक्षा में ४, प्रारम्भिक शिक्षा में २, तथा भूमि विकास बैंक में १ को मिलाकर जिला मुख्यालय के २६ कार्यालयों में १२३ अधिकारी/ कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
इसी प्रकार तलवाडा के ६ कार्यालयों में ११, बागीदौरा के १४ कार्यालयों में ३९, घाटोल के ९ कार्यालयों में २९, गढी के १४ कार्यालयों में ३९ और कुशलगढ के १२ कार्यालयों में ५९ अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए।
जिला मुख्यालय पर पी.डब्लू.डी. के अधीन कार्यरत अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना का कार्यालय तथा सहायक अभियंता, सिंचाई, सज्जनगढ के कार्यालय बन्द पाये गये।
सख्त कार्यवाही होगी ड्यूटी के प्रति लापरवाहों पर
जिला कलक्टर ने बताया कि अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों के संबंध में उनके विभागीय अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने, ३ दिवस में उनसे लिखित स्पष्टीकरण लेने, स्पष्टीकरण पर अपनी टिप्पणी कर दिनांक २० फरवरी २००८ तक जिला कलक्टर को आवश्यक रूप से भेजने के निर्देश दिये जा रहे हैं।
एटूरू ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो अधिकारी/कर्मचारी विलम्ब से कार्यालय में आने एवं समय पूर्व कार्यालय छोड देने तथा सामान्यतः कार्यालयों से अनुपस्थित रहने के अभ्यस्त हैं उनकी सूची भी राज्य स्तर पर कार्यवाही के लिये भेजने हेतु तैयार करायी जा रही है।
|