श्रीगंगानगर, (लक्ष्मीकांत शर्मा)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के विवादित पंडित दीनदयाल ट्रस्ट प्रकरण में जयपुर न्यायालय के जरिए पुलिस में मामला दर्ज करवाने वाले गंगानगर के एडवोकेट कृष्ण कुक्कड ने यहां जिला कलक्टरी के आगे आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को प्रेषित ज्ञापन में एडवोकेट कृष्ण कुक्कड ने गांधीनगर पुलिस थाना जयपुर के तत्कालीन प्रभारी जांगीर खान को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किये जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि दीनदयाल ट्रस्ट मामले में उन्होंने गांधीनगर थाना में वसुन्धरा राजे व अन्य आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवाने के लिए प्राथ्र्ाना-पत्र दिया था। थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए जहांगीर खान ने एफआईआर दर्ज करने से लिखित में इंकार कर दिया। अदालत के आदेश पर 26 माह के पश्चात् एफआइआर दर्ज हुई। न्यायालय में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना का दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई क लिए कहा था। कुक्कड का आरोप है कि जहांगीर खान के खिलाफ कार्रवाई होना तो दूर उसे डीएसपी के रूप में पदोन्नत कर दिया गया। कृष्ण कुकड ने इसके लिए पुलिस महानिदेशक समेत राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों को दोषी करार देते हुए कहा कि सारा मामला ध्यान में तो होते हुए भी उन्होंने नियतन कोई कार्रवाई नहीं की।
Keywarden is an easy-to-use and highly secure password manager which stores your different passwords, login-information, credit card numbers and other private data encrypted in a clearly arranged place.