राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सोमवार को सुबह-सुबह बीएड कॉलेज की एक बस के नदी में जयपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक बस के नदी में गिर जाने से 26 छात्रों की मौत हो गई और 34 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा सवाईमाधोपुर और दौसा को जोड़ने वाली मोरेल नदी पर बने एक पुल पर हुआ। सोमवार की सुबह करीब पौने तीन बजे हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायलों को कोटा और जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भूसे से भरे हुए एक जुगाड़ काफी तेज स्पीड से आ रहा था। इसे देखकर बस के चालक ने अपनी बस को बचाने की कोशिश की और बस सूखी नदी में जा गिरी। बस में करीब 62 लोग सवार थे। ये सभी झालावाड़ के खानपुर इलाके के मदर इंडिया एसटीसी बीएड कॉलेज के छात्र थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचना शुरू हो गए थ्ो। इन्हीं में से किसी एक ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने घायलों और मृतकों को निकालने का काम शुरू किया। पांच घंटे की मेहनत के बाद बस में से लोगों को बाहर निकाला गया। मारे गए लोगों को पुलिस ने ट्रकों में रखकर रवाना किया। राजस्थान पुलिस के अनुसार, 21 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोग अस्पताल ले जाते वक्त रास्त में दम तोड़ दिया। मारे गए लोगों में बड़ी तादाद छात्राओं की भी है।